वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दूल्हा ही है, जिससे दुल्हन ने शादी की है.
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक-दूसरे से प्यार का इज़हार करते नज़र आ रहा है. जैसे ही एलिजिबल बैचलर्स ने ये वीडियो देखा उनकी छाती पर सांप लोट गए.
शादी-ब्याह और जोड़ियों के मामले में तो यही कहा जाता है कि ये ऊपरवाले की बनाई हुई
हैं. तभी तो कुछ भी हो जाए, शादी वहीं होती है, जहां लिखा होता है. हालांकि हर किसी को एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश होती है, लेकिन किस्मत से ही उन्हें अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर नसीब होता है. हम किस्मत की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Bride Kiss Groom Video) हो रहा है, जिसमें एक बूढ़े से दिखने वाले आदमी की किस्मत चमक गई है.
जब भी हम किसी की शादी का वीडियो या तस्वीरें देखते हैं तो कुछ जोड़ियां देखकर दिल खुश हो जाता है, वहीं कुछ जोड़ियों को देखकर हैरानी भी होती है. ऐसी ही हैरान कर देने वाली जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) छाया हुआ है, जिसे मानने के लिए आपको अपना दिल मजबूत करना पड़ेगा. वैसे वीडियो देखकर आप कई बहाने ढूंढेंगे, जिससे साबित किया जा सके कि ये मियां-बीवी नहीं हैं. वजह है इस जोड़ी के बीच का एज गैप, जो कुछ ज्यादा ही दिख रहा है.
बेमेल जोड़ी देख लोगों को आया चक्कर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेहद खूबसूरत दुल्हन बैठी हुई मुस्कुरा रही है. उसके साथ एक बुजुर्ग शख्स भी बैठा हुआ है, जिसके गले में वरमाला है और माथे पर टीका लगा हुआ है, वहीं दुल्हन की भी मांग भरी हुई है. इस दौरान वो अपने बगल में बैठे बुजुर्ग शख्स को I देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दूल्हा ही है,
LOVE YOU कहकर उसे चूम लेती है, जिसके जवाब में वो भी उसे I LOVE YOU TOO बोलता है.

Comments
Post a Comment