Skip to main content

रातों-रात बनी करोड़पति : बैंक की गलती से छात्रा के अकाउंट में आए 18 करोड़, खर्च कर दिए सारे रुपए, जानिए फिर क्या हुआ

 



एक छात्रा रातों-रात करोड़पति बन गई. बैंक की गलती की वजह से एक लड़की को करोड़ों रुपए की शॉपिंग करने का मौका मिल गया. उसने अपने खाते से 18 करोड़ रुपए से अधिक रुपए खर्च कर डाले, जबकि उसके अकाउंट में इतने रुपए थे भी नहीं. दरअसल, बैंक ने लड़की को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था.

बता दें कि ओवरड्राफ्ट एक फाइनेंशियल सुविधा है. इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल सकते हैं, जब उसमें पैसे ना हों. ये एक तरह का शार्ट-टर्म लोन है, जिसका भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है. ऑस्ट्रेलिया की Westpac Bank ने क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की एक छात्रा को गलती से इसी ओवरड्राफ्ट की अनलिमिटेड सुविधा दे दी. 21 साल की क्रिस्टीन जियाक्सिन मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली हैं. क्रिस्टीन जियाक्सिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गई थीं. इसी दौरान Westpac बैंक ने गलती से क्रिस्टीन के अकाउंट में असीमित ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी.

शॉपिंग में उड़ाए पूरे पैसे


 बता दें कि जब क्रिस्टीन जियाक्सिन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना बैंक को जानकारी दिए शॉपिंग में पैसे उड़ाने शुरू कर दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस्टीन जियाक्सिन ने ज्वैलरी, पार्टी, घूमने, डिजाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपए खर्च डाले. वो एक लग्जरी लाइफ जीने लगीं. इतना ही नहीं क्रिस्टीन जियाक्सिन ने एक महंगा अपार्टमेंट भी ले लिया. साथ ही करीब ढाई लाख रुपए अपने दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.


द सन' की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 11 महीने तक क्रिस्टीन जियाक्सिन बैंक से धोखाधड़ी करती रहीं और पैसे उड़ाती रहीं. इस प्रकार 18 करोड़ रुपए खर्च कर डाली. हालांकि, जब इस बात का खुलासा हुआ तो क्रिस्टीन को अरेस्ट कर लिया गया, लेकिन जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो क्रिस्टीन पर लगे सभी आरोप खारिज हो गए. क्रिस्टीन जियाक्सिन अभियोजकों द्वारा रहस्यमय तरीके से छोड़ दिया गया. अपनी सफाई में क्रिस्टीन ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे माता-पिता ने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं. वहीं, क्रिस्टीन जियाक्सिन के वकील ने तर्क दिया कि क्रिस्टीन धोखे की दोषी नहीं थीं, क्योंकि गलती बैंक ने की थी.

वहीं इस मामले में क्रिस्टीन जियाक्सिन के प्रेमी विंसेंट किंग ने दावा किया कि वह क्रिस्टीन के पास मौजूद इतनी बड़ी रकम से अनजान था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन घटना के बाद क्रिस्टीन जियाक्सिन सिडनी से अपने घर मलेशिया चली गईं. हालांकि जांच एजेंसियों ने क्रिस्टीन जियाक्सिन से 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति रिकवर कर ली थी. बता दें कि अधिकारियों ने उसने तमाम आइटम्स के जरिए करीब 10 करोड़ की रकम तो जमा कर लिए.



Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...