Skip to main content

अस्पताल में उपचार के साथ तंत्र मंत्र साथ-साथः जिला अस्पताल में नवजात को बचाने झाड़फूंक के टोटके, अस्पताल में फिकवाया भस्म

 उपचार और तंत्र मंत्र साथ-साथः जिला अस्पताल में नवजात को बचाने झाड़फूंक के टोटके, अस्पताल में फिकवाया भस्म




कपिल मिश्रा, शिवपुरी। शहर के जिला अस्पताल से अंधविश्वास (तंत्र मंत्र) का मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल के परिसर में एक बुजुर्ग महिला कागज में रखे भस्म को पहले तो अस्पताल के दाएं बाएं फेंकती दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला के सामने 3 महिलाएं दाएं बाएं दो पुरुष बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले बुजुर्ग महिला भभूति को हाथ में उठाती है और फिर कुछ बोलकर एक-एक कर महिलाओं को देती दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला की भभूति को महिलाएं एक-एक कर अपने सिर से लगाती हैं। इस अंधविश्वास का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार एक महिला को पोहरी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी के पश्चात बच्चा कम दिन का होने के कारण उसे पोहरी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया है। बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जिला अस्पताल में माता को बुलाने वाले संतोष जाटव ने बताया कि उनके नवजात बच्चे की डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। इसलिए उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में माता को बुलाना पड़ा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा जिंदा रहेगा या नहीं। संतोष ने बताया कि वह कभी भी किसी भी समय अपनी दादी के पास माता को बुला लेते हैं।

इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि पोहरी से एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के यहां एक लड़का पैदा हुआ जो कम दिन का है, जिसे एसएनसीयू में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्चे तक कोई भभूति नहीं पहुंची है।


स्नातक की छात्रा का बनाया न्यूड Video, फिर करने लगा ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार



बीएचयू स्नातक की छात्रा का न्यूड Video बनाने वाले दो साइबर अपराधियों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है. आईपीएस अफसर बनकर जांच के नाम पर व्हाट्सएप कॉल करके छात्रा का न्यूड वीडियो बनाया गया था.


दोनों आरोपियों की पहचान झांसी के गुरसराय थाना के सरसेड़ा निवासी चंद्रपाल परिहार और उसके साथी सगरा निवासी मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है. चंद्रपाल परिहार गिरोह का सरगना है. उसी ने खुद को आईपीएस अंकित गुप्ता बताया था. छात्रा को ब्लैकमेल करके रुपए उसने मो. नासिर के खाते में मंगवाए थे. इन दोनों ने बीएचयू की दो छात्राओं के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की है. पकड़े गए जालसाजों के अन्य जिलों में भी अपराध का पता लगाया जा रहा है.



पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात उसे अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी अंकित गुप्ता बताया. उसकी डीपी में डीआईजी का लोगो लगा हुआ था. छात्रा को अरदब में लेते हुए कहा कि उसकी न्यूड Video व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. छात्रा ने जब अपनी वीडियो होने से इनकार किया तो जालसाज ने कहा इसकी जांच की जाएगी.

व्हाट्सअप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो



इसके लिए महिला पुलिस अधिकारी ऑनलाइन पड़ताल करेंगी. भावना, सुमन और गुड्डी नाम की तीन महिलाओं को मामले की जांच अधिकारी बताया. इन महिलाओं ने छात्रा को व्हाट्सअप कॉल कर वीडियो की जांच के नाम पर उसे न्यूड होने के लिए कहा. डरी सहमी छात्रा ने उनका कहना मान लिया. इसी दौरान छात्रा की अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना ली गई. जांच के नाम पर डरा धमका कर 2400 रुपए ऑनलाइन ऐंठ लिए.



अगले दिन उसके कुछ दोस्तों में वीडियो वायरल कर दिया गया. इसके बाद छात्रा ने बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड व लंका थाने में शिकायत की थी. पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. चंद्रपाल और नासिर ने वाराणसी के अलावा और किन शहरों में ऐसे अपराध किए हैं, ये पता किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.