Skip to main content

आशिकी का नशा और बाप का कत्लः शादीशुदा शख्स से लड़की को हुआ प्यार, पिता ने बात करने से मना किया तो लिख दी मौत की स्क्रिप्ट, ऐसे खुला हत्या का राज…

आशिकी का नशा और बाप का कत्लः शादीशुदा शख्स से लड़की को हुआ प्यार, पिता ने बात करने से मना किया तो लिख दी मौत की स्क्रिप्ट, ऐसे खुला हत्या का राज…




रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बेटी ने 20 साल बड़े शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी के बेटे की मदद से शव को शौचालय में छिपा दिया. पुलिस ने बेटी, प्रेमी और प्रेमी के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जमालपुर थाना अंतर्गत जयपट्टी कलां का है. यहां के रहने वाले संतोष कुमार अचानक घर से गायब हो गए. घर वालों ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. घरवालों के संदेह पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाला रविंद्र प्रसाद गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की.


पहले तो उसने गुनाह से मुकरता रहा. जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने हत्या कर शव को शौचालय के सीवर में छिपाने का जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार की बेटी सुमन से 40 वर्षीय रविंद्र प्रसाद गौड़ प्यार करता था. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी. इस बीच संतोष कुमार अपनी बेटी सुमन की शादी की बात कहीं और कर रहे थे. इससे नाराज होकर सुमन और प्रेमी रविंद्र ने खौफनाक फैसला लिया.


प्रेम के रास्ते का कांटा बने पिता को हटाने के लिए प्रेमी रविंद्र ने घर पर संतोष कुमार को बुलाया. वहां पर उनकी हत्या कर दी. शव को अपने बेटे गौतम की मदद से घर के शौचालय के सीवर में छिपा दिया, जिसे बाद में पुलिस ने शौचालय से बरामद किया.

मामले में मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया, हत्या में मृतक की बेटी और उसके प्रेमी का हाथ है. इसको लेकर एक व्यक्ति रविंद्र गौड़ की गिरफ्तारी की गई थी. मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई थी. इसमें यह प्रकाश में आया कि मृतक की बेटी के साथ रविन्द्र गौड़ का अवैध संबंध था.”

उन्होंने आगे बताया, “मृतक अपनी बेटी की शादी कही और तय कर दी थी. इसके बाद प्रेमिका के कहने पर रविंद्र ने उसके पिता की हत्या कर दी और अपने बेटे की मदद से शव को छिपाया दिया. आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...