Skip to main content

आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस में बगावत; कुरडा राम नंबरदार ने छोड़ी कांग्रेस-बोले, कांग्रेस अब पिता- पुत्र की पार्टी, जयप्रकाश- कुलदीप से भी घटिया

 आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस में बगावत; कुरडा राम नंबरदार ने छोड़ी कांग्रेस-बोले, कांग्रेस अब पिता- पुत्र की पार्टी, जयप्रकाश- कुलदीप से भी घटिया



हरियाणा कांग्रेस ने जयप्रकाश को आदमपुर उपचुनाव उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद से ही आदमपुर में कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई। पार्टी के पूर्व संगठन सचिव कुरडा नंबरदार ने कैंडिडेट का विरोध किया और पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। वे पिछले 40 साल से कांग्रेस के साथ जुड़ा थे।


कुरडा राम नंबरदार ने वीरवार को कहा कि कांग्रेस ने आदमपुर के साथ अन्याय किया है। पहले कुलदीप आदमपुर से अन्याय करता था। कांग्रेस ने अब उससे भी बदतर काम किया है। ऐसे आदमी को टिकट दे दी जिसे बराबर का वोट आदमपुर वालों ने दिया और जयप्रकाश कहता है कि बागड़ी और गादड़ी के लठ मारो ये खुद वोट दें देंगे। कांग्रेस ने एक ऐसे उम्मीदवार को उतार दिया जो कि कुलदीप से भी घटिया है।


जयप्रकाश ने आदमपुर से 2009 में चुनाव लड़ा और 42 हजार वोट मिलें। परंतु इसके बाद भी उसने हलके की ओर रुख नहीं किया। मैंने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ 30 मिनट बात की आप गलत फैसला ले रहे हैं। मुझे चाहे टिकट न दें परंतु किसी सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट दें वे नहीं माने। इसलिए मैंने आज दुखी मन से कांग्रेस छोड़ दी। हरियाणा में कांग्रेस अब पिता पुत्र की पार्टी रह गई। मैं कांग्रेस में 40 साल रहा।


भूपेंद्र ने ईडी के भय से एक ऐसे आदमी को टिकट दी, जो कि इसके लायक नहीं था। कूरडाराम ने कहा कि वह किसानों से जुड़ी पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि उन्हाेंने इनेलो का नाम नहीं लिया।


जय प्रकाश का नाम दावेदारों में था सबसे ऊपर


हरियाणा कांग्रेस ने आदमपुर उप चुनाव को लेकर 12 अगस्त शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश का नाम घोषित किया परंतु पार्टी विरोध के चलते जल्दी नाम घोषित नहीं कर रही थी। कुरडा नंबरदार ने पाटी हाईकमान को अल्टीमेटम दिया हुआ था कि यदि पार्टी ने उनकी अनदेखी की तो वे गुरुवार को कोई फैसला ले सकते हैं।


बालसमंद में बुलाई थी समर्थकों की मीटिंग


कुरडा राम नंबरदार ने मंगलवार को बालसमंद में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। बैठक में कुरडा राम ने कहा कि वे बंसीलाल के साथी थे। कुलदीप के कांग्रेस में वापसी के बाद कभी अपनी दावेदारी नहीं जताई और समाज सेवा के कार्य में लगे रहे। पार्टी पहले भी बाहरी नेताओं को तवज्जो देती थी और आज भी ऐसा ही कर रही है।


हुड्‌डा पिता-पुत्र पंचायतों की अवमानना कर रहे


कुरडा राम नंबरदार के बेटे पारस का कहना है कि 8 दिन पहले पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा और दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ मुलाकात हुई थी। हम पूर्व CM और पार्टी के साथ हैं परंतु वे पंचायतों की अवमानना कर रहे हैं। हुड्‌डा कहते हैं कि सर्वे में उनका नाम नहीं है। पिता जी बंसी लाल की विकास पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। मान मनोव्वल से हम मानने वाले नहीं है। हम दीपेंद्र हुड्‌डा से भी मिलकर आए थे। मजबूरी में हमें कोई कदम उठाना पड़ेगा।


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.