युवती की हो गई थी सगाई,एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका: साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का लिया फैसला
एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका: साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का लिया फैसला, युवती की हो गई थी सगाई
रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दोनों की पेड़ पर एक ही फंदे पर शव लटकता मिला है. एक साथ दोनों जी नहीं सके, तो मौत को गले लगा लिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को नीचे उतारवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर हिम्मतगढ़ में एक युवक और नाबालिग लड़की ने खेत में जाकर एक ही फंदे से आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय नाबालिग की सगाई हो गई थी. कल शाम से ही 18 वर्षीय समीर और किशोरी गायब थे. परिजन उनकी तलाश कर रहे थे. आज सुबह गांव के ही खेत में फांसी के फंदे पर लटके मिले.
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. युवक और युवती एक ही गांव के हैं. युवती की सगाई परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी. दोनों कल शाम से ही घर से गायब थे. सुबह हिम्मतगढ़ के ग्रामीणों को आम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे पर युवक और युवती का शव लटका मिला. आत्महत्या की साफ वजह पता नहीं चल पाई है.
पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी करवाई गई
सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी समीर पाटीदार सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा. वही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद घटना स्थल और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई. सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मुंबई लोकल ट्रेन में सफर कर रहे Sonu Sood, स्टेशन के पानी को बताया सुपरहेल्दी, हो गए ट्रोल …
कोरोना काल के समय से लोगों की मदद कर रहे एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को लोगों का मसीहा कहा जाता है. Sonu को फैंस काफी पसंद करते हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) हमेशा कुछ अलग करते हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश रहते हैं. वो कुछ भी करें लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) आज कल ट्रेन से ट्रैवल करते दिखाई दे रहे हैं. ये देख लोग उनके मुरीद हुए जा रहे हैं
सोनू सूद (Sonu Sood) की पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है. इन दिनों सोनू आम लोगों की तरह ही जमीन से जुड़ी चीजों पर अपना फोकस रखते ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में सोनू ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर शेयर किया है. जहां वो मुंबई की लोकल ट्रेन में ट्रैवल करते दिख रहे हैं.
मुंबई के बोइसर से सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्रेन पकड़ी. वो बेंच पर सो रहे थे, जब वो ट्रेन की आवाज से उठ खड़े होते हैं. सोनू कहते हैं- ‘अरे क्या बात है भैया डिस्टर्ब कर रहे हो यार, ये स्टेशन पर कोई चैन से लेटने भी नहीं देता, लेकिन अगर सच कहूं तो जो जिंदगी स्टेशन की है वो कहीं की नहीं है.’ सोनू ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन लिखा- मैं ट्रेन में ट्रैवल करने में ट्रेन्ड हूं.
स्टेशन पर पिया पानी
सामने आए वीडियो में सोनू ने ट्रेन से की अपनी पूरी जर्नी को शेयर किया है. इस दौरान वीडियो में सोनू ने काफी सारी बातें भी की हैं. सोनू लोकल की हैंगर से लटकते हैं, तो कभी सीट पर सुकून से बैठे दिखाई देते हैं. कभी दरवाजे के पास खड़े हवा खाते हैं तो कभी ट्रैवल कर रहे लोगों के साथ सेल्फी खिंचाते भी दिखते हैं. लास्ट में सोनू स्टेशन पर उतरते हैं और वहां का पानी भी पीते हैं.
सोनू (Sonu Sood) वीडियो बना रहे शख्स से कहते हैं कि यहां भी डिस्टर्ब कर रहे हो, स्टेशन पर भी कोई चैन से लेटने नहीं देता, पर एक बात सच बताऊं क्या, जो स्टेशन की जिंदगी है, हम लोग इस वक्त बोईसर में खड़े हैं, रात के 10 बजने वाले हैं, शूटिंग पैकअप किया, जो जिंदगी यहां की है वैसी कहीं की नहीं है. तो चलों ट्रेन में चलते हैं घर जाने का वक्त हो गया है. वाह, सुपरफन. आगे वीडियो में सोनू स्टेशन से पानी पीते हैं और कहते हैं- बॉस ये जो पानी है ना, दुनिया का कोई मिनरल वॉटर इसका मुकाबला नहीं कर सकता है. एकदम सुपर हेल्दी.
बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने स्ट्रगल के दिनों में मुंबई की लोकल ट्रेन से काफी सफर किया है. उनकी यादें इससे जुड़ी हुई हैं. शूटिंग खत्म कर सोनू पुरानी यादों को ताजा करने का मन बनाया. सोनू के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
कई यूजर उनके इस डाउन टू अर्थ नेचर से इम्प्रेस हुए, वहीं कई लोग ऐसे भी रहे जो उनके स्टेशन के पानी को अच्छा बताने पर नाराज हुए. रेलवे के पानी की कहानी से लगभग सभी लोग वाकिफ हैं. ऐसे में सोनू का इसे मिनरल वॉटर से कम्पेयर करना कई लोगों के गले नहीं उतरा. एक यूजर ने सोनू के इस वीडियो को शेयर कर लिखा- मतलब कुछ भी.
वहीं, कई लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई उन्हें रियल हीरो बता रहा है तो कोई कह रहा है- एक ही दिल है सर, कितनी बार जीतोगे. वहीं कई यूजर ये कामना कर रहे हैं कि काश वो उस ट्रेन में होते. एक यूजर को उन्हें ऐसे ट्रैवल करते देख हैरानी हुई, लिखा- इतना डाउन टू अर्थ कैसे, अब कभी सामने भी आ गए तो विश्वास नहीं कर पाउंगा.


Comments
Post a Comment