Skip to main content

अगर ये 5 गुण पुरुष में हों तो उनकी स्त्री रहती है उनसे पूर्णतः संतुष्ट

 अगर ये 5 गुण पुरुष में हों तो उनकी स्त्री रहती है उनसे पूर्णतः संतुष्ट



भारत ही नहीं दुनिया के पहले अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, नीतिशास्त्री के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य को कौन नहीं जनता है. आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के नियमों को आप पढ़ेंगे तो यह आपके जीवन से जुड़ी हर सच्चाई को बयां करनेवाली है. यह आपके जीवन को बेहतर और बेहतर बनाने के लिए काफी है.


ऐसे में आप अपने जीवन में आचार्य चाणक्य की इन नीतियों को स्थापित कर या इसपर चलकर जीवन को बेहतर से बेहतरीन तक बना सकते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए कई कठिन संदेश दिए हैं. जिन्हें जानना, पढ़ना, सीखना और इस पर अमल करना आपके जीवन के लिए जरूरी है. 


ऐसे में हम आपको चाणक्य के नीति शास्त्र के उस सिद्धांत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप अपनी स्त्री को हमेशा खुश और संतुष्ट रख सकते हैं. पुरुष के अंदर अगर चाणक्य के बताएं ये गुष हों तो आपके परिवार में खुशियां, शांति और संतुष्टि व्याप्त रहती है. चाणक्य की मानें तो जिन पुरुषों में कुत्ते की तरह के ये 5 गुण होते हैं उनकी स्त्री उनसे संतुष्ट रहती है.

कम मिले तो भी संतुष्ट रहना


चाणक्य कहते हैं कि पुरुष को उनकी शक्ति के अनुसार काम पर ध्यान लगाना चाहिए. उससे जो धन उसे प्राप्त होता है उसी से उसे संतुष्ट रहना चाहिए. उसके पास अपनी कमाई का जितना धन हो उसी में ही परिवार का पालन पोषण करना चाहिए. जो पुरुष ऐसा कर पाता है वह सर्वश्रेष्ठ पुरुषार्थ का मालिक होता है. ऐसे में पुरुष को कुत्ते की तरह यह गुष अपने अंदर रखना चाहिए. कुत्ते को देखिए उसे जितना खाना मिल जाए उसमें वह संतुष्ट हो जाता है. ऐसे में एक पुरुष को जितना प्यार और धन मिले उसमें संतुष्ट रहे तो उसके परिवार में खुशियां और स्त्री के मन में संतुष्टि बनी रहती है.

पुरुष रहें हमेशा सतर्क 


आपने कुत्ते को ध्यान से देखा होगा वह थोड़ी सी आहट पर भी चौंकन्ना हो जाता है. एक पुरुष में भी कुत्ते की तरह सर्तकता का गुण होना चाहिए. वह अपने परिवार, परिवार की स्त्री और अपने कर्तव्य को लेकर सतर्क रहे तो उसके जीवन में कभी परेशानियां फटकेगी तक नहीं. एक पुरुष को हमेशा दुश्मनों से सतर्क रहना चाहिए उसे अपनी परिवार की रक्षा करने के लिए सतर्क रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है. ऐसे पुरुष से उनकी महिलाएं हमेशा खुश रहती हैं. 


वह वफादार हो


एक स्त्री हमेशा वफादार इंसान को प्यार करती है. यही गुण एक कुत्ते में होता है इसलिए वह मालिक का प्यारा होता है. उसपर उसका मालिक शक नहीं करता है. ऐसे में पुरुषों को अगर अपने परिवारा को कलह से दूर सुख, शांति से रखना है तो उसको वफादार होने की जरूरत है.






Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.