Skip to main content

पुरुषों को फंसाती थी यह महिला, नशीली दवा पिलाकर करती थी गंदा काम, पति से बनवाती थी अश्लील Video, फिर शुरू होता था ब्लैकमेल का खेल



पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान अमरीक और दीपा के रूप में हुई है, जिसे देहरादून के गांव सहिया से गिरफ्तार किया गया है.

यूपी के सहारनपुर जिले के जनकपुरी थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति को देहरादून के गांव सहिया से गिरफ्तार है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश कुमार ने कहा कि थाना जनकपुरी में मुकेश कुमार ने जून माह में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उससे लिए गए 50 हजार रुपए उधार को चुकाने के बहाने अमरीक और दीपा नाम के पति-पत्नि ने हनीट्रैप में फंसाया. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला के पति को 50 हजार रुपए उधार दिए थे. आरोपी ने एक दिन मुकेश को उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया और मुकेश को ब्लैकमेल किया. दोनों ने मिलकर मुकेश को लगातार ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपए की वसूली भी की.



शिकायत के अनुसार, जनकपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया और स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की गई. जांच के दौरान दोनों अमरीक और दीपा को 20 सितंबर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे. 19 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों पति-पत्नि देहरादून के गांव सहिया में किराए के मकान में रह रहे है. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया, जो देहरादून गई और आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया.




पूछताछ के दौरान आरोपी अमरीक और उसकी पत्नि दीपा ने अपराध को कबूल किया कि उसने मुकेश से 50 हजार रुपए उधार लिए थे और उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद पत्नी ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी. जबकि महिला का पति अमरीक ने वीडियो बनाया. एसपी ने कहा कि हमने दोनों को बुधवार को न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया. आगे जांच की जा रही है.




Dsnews


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.