Skip to main content

Sirsa :फर्जी नंबर प्लेट व इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे गाड़ियां

 फोन व नकदी चुराने का आरोपी पकड़ा



सिरसा। शहर थाना पुलिस ने मोबाइल व नकदी चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनी सिंह वासी साहूवाला प्रथम के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 जून 2022 को जनता भवन रोड स्थित दुकान से सात-आठ मोबाइल फोन व करीब पांच हजार की नकदी चोरी हुई थी। इस संबंध में राजेंद्र कुमार निवासी नेजाडेला की शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है। जिन्हें दबिश देकर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।


10 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार


सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान बेगू रोड क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिनेश निवासी सेक्टर 19 व शुभम उर्फ गुलेल निवासी गली नंबर चार गोशाला मोहल्ला के रूप मे हुई हैं। उन्होंने बताया कि टीम गश्त के दौरान बेगू रोड से इंदिरा विकास कॉलोनी की तरफ जा रही थी। टी प्वाइंट सुख सागर कॉलोनी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक बंद हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनसे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 



10 किलो डोडापोस्त सहित व्यक्ति गिरफ्तार


डबवाली। सीआईए ने कबीर बस्ती वार्ड नंबर पांच डबवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान राजन शर्मा उर्फ शंटी निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए गश्त के दौरान कबीर बस्ती में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति ने टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर टीम ने बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 10 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


दो बोलेरो गाड़ियों के साथ युवक काबू


 सिरसा। सीआईए ने गांव कुस्सर से एक युवक को फर्जी नंबर प्लेट व इंजन- चेसिस नंबर बदल दो बोलेरो गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ लाली गांव कुस्सर के रूप में हुई है। आरोपी अपने साथी संतोष निवासी राजस्थान वगैरा के साथ मिलकर बाहर से अवैध रूप गाड़ियां से लाकर उनकी नंबर प्लेट तथा इंजन नंबर व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करके धोखाधड़ी से लोगों को बेच देते थे।


 सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआईए गश्त के दौरान बस अड्डा रानियां के पास मौजूद थी। मुखबिर ने सूचित किया कि


 फर्जी नंबर प्लेट व इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे गाड़ियां


 गांव कुस्सर में संदीप की दुकान के आगे नंबर प्लेट बदलकर व इंजन-चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की हुई दो बोलेरो गाड़ियाँ खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि टीम की दुकान पर पहुंची तो दो बोलेरो गाड़ियां व एक युवक दिखाई दी। जिसको काबू कर दोनों गाड़ियों के कागजात मांगे जो कोई कागज पेश नहीं कर सका। गाड़ियों को चेक करने पर पाया कि दोनों की नंबर प्लेट बदली हुई थी। इंजन नंबर व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की हुई मिली। पुलिस ने संदीप कुमार, उसके साथी संतोष व अन्य के खिलाफ रानियां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पेट्रोल-डीजल के भाव


 पेट्रोल • 98.53 रुपये


 डीजल • 91.34 रुपये


सोना


 चांदी


 51450 (24 कैरेट) 59100 प्रति किलो

Ds news


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.