Skip to main content

SBI की YONOऐप:सिरसा में खाते से 1.07 लाख उड़ाए ओटीपी डालते ही रुपए गए; बैंक मैनेजर बोला फ्रॉड हुआ

सिरसा में खाते से 1.07 लाख उड़ाए SBI की YONO ऐप में ओटीपी डालते ही रुपए गए; बैंक मैनेजर बोला फ्रॉड हुआ



 भूरटवाला गांव का बलबीर सिंह जानकारी देते हुए।


 हरियाणा के सिरसा में ऐलनाबाद के गांव भूरटवाला गांव के बलबीर सिंह के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की योनो (YONO) ऐप 1 लाख 7 हजार रुपए हड़प लिए। बलबीर ने इस संबंध में 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस चक्कर कटवा रही है।



 बलबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में एसबीआई शाखा ऐलनाबाद के मैनेजर ने उसके मोबाइल में योनो ऐप इन्स्टॉल की थी। उसका बढ़िया ढंग से यूज हो रहा था। उन्होंने बताया कि

3-4 महीनों से वह इस ऐप को यूज नही कर रहा था। अब उसने ऐप को अपडेट किया तो उसने लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांग लिया। उसके बाद फोन पर ओटीपी आया, जिसे ऐप में डालते ही उसके खाते से 90 हज़ार रुपए कट गए। इसके बाद एसबीआई के टॉल फ्री नंबर पर कॉल की। अपने बारे में जानकारी दी तो खाते से 17 हजार रुपए कट गए। इस तरह 1 लाख 7 हजार रुपए का फ्रॉड हुआ है।


 बलबीर ने बताया कि उसने बैंक मैनेजर और सर्विस मैनेजर से भी बात की। उसे बताया गया कि या फोन है हुआ हैं या ऐप । उसने बैंक को बताया कि न तो इसके ओटीपी शेयर किया और नही बैंक जानकारी दी, ऐसे में यह कैसे हुआ। इस पर बैंक अधिकारियों ने फ्रॉड होना बताया।


 बलबीर ने बताया कि उसने 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई और उन्होंने ऐलनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कहीं। इस पर वह ऐलनाबाद थाना गया तो वह उसको कहा गया कि अगर 420 का मामला दर्ज करना है तो कर देंगे, लेकिन ऑनलाइन शिकायत के बारे में साइबर क्राइम थाना सिरसा से जानकारी मिलेगी। बलबीर ने कहा

 कि वह इस थाना में भी गया लेकिन उन्होंने भी ऐलनाबाद ही भेज दिया।


Shere जरूर करे....

Dsnews 


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.