Skip to main content

सोनाली फोगाट के PA सुधीर का खुलासा: पुलिस को बताया- हम एक दूसरे को पसंद करते थे, लिव इन में रहता था उसके साथ

 

 Dinesh soni


10 दिन के रिमांड पर सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट को गोवा ले जाकर ड्रग्स देकर मारने का आरोप

 सुधीर ने पूछताछ मे सोनाली को MDMA देने की


 सोनाली फोगाट हत्याकांड में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब गोवा पुलिस ने दावा किया है कि हत्याकांड में गिरफ्तार सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट का सिर्फ PA ही नहीं था, बल्कि लिव इन रिलेशनशिप में उनके साथ रह रहा था। वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।


 गोवा में सोनाली की हत्या के बाद से सुधीर सांगवान 10 दिन से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस पूछताछ में सुधीर ने स्वयं कबूला है कि वह सोनाली के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस अब इस बात की पुष्टि करने के लिए छानबीन में जुटी है।

गोवा के अंजुना थाना के प्रभारी प्रशाल देसाई ने बताया कि सुधीर ने लिव इन में रहने की बात कही है। सुधीर के इस दावे के बाद मामले की परतें लगातार खुल रही हैं। फिलहाल गोवा पुलिस की 2 सदस्यीय टीम हरियाणा गई हुई है, ताकि हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें।


  सोनाली अपने PA को पसंद करती थी 

राखी बोलीं उस टकलू से 10 बार मिली, शक्ल से क्रिमिनल लगता था, शक सच हो गया

. सोनाली जान उसकी बेटी में थी, लेकिन सुधीर सांगवान ने उसे अनाथ कर दिया


 राखी सावंत ने भी कहा था- वह PA को पसंद करती थी


 बॉलीवुड सेलिब्रिटी राखी सावंत ने भी सोनाली फोगाट के साथ बिग बॉस में बिताए समय को याद किया। राखी ने बताया कि बिग बॉस में सोनाली के साथ अच्छा वक्त गुजरा। सोनाली की बेटी उसकी जान थी। वह अपने PA को भी पसंद करती थी मगर मुझे पहले दिन से उसका PA सही नहीं लगता था। उस टकले सुधीर सांगवान ने मासूम बच्ची को अनाथ कर दिया।'


 राखी ने दावा किया, 'सोनाली को कोई हार्ट अटैक नहीं आया। उसे मारा गया। मुझे पहले दिन से उस टकलू (सुधीर सांगवान ) पर शक था। मैं 10 बार उससे मिल चुकी हूं। मैं उसे जितनी बार देखती, उतनी बार मुझे गुस्सा आता। मैं सोनाली से पूछती थी कि ये कौन है तो जवाब देती थी कि मेरा PA है और हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। शक्ल से ही मुझे वह क्रिमिनल लगता था और मेरा वही शक सच हो गया। '


 राखी ने हरियाणा और गोवा की भाजपा सरकार से रिक्वेस्ट की कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाए जिन्होंने सोनाली का मर्डर किया है।







Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.