Skip to main content

हर बार लड़का नहीं, लड़की भी होती है गलतः युवक ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर Live Telecast कर पुल से नदी में लगा दी छलांग, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

 


ऋषभ वर्मा 



शब्बीर अहमद, भोपाल। "हर बार लड़का नहीं, लड़की भी होती है गलत.... उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी... मैं उससे परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं। उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ....." ये शब्द उस युवक के है, जो अब इस दुनियां में जिंदा नहीं है। युवक ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर Live Telecast कर गर्लफ्रेंड कर कई गंभीर आरोप लगाए। उसके बाद पुल से नदी में कूद गया। नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। उसने डैम में कूदने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी मां को भेजा था। घटना की जानकारी • मिलने के बाद पुलिस ने SDRF की मदद से डैम में ऋषभ की तलाश की थी। शुक्रवार को युवक का शव मिला। पूरा मामला राजधानी भोपाल के कमलानगर थाना क्षेत्र का है।

                     8570816004 पर संपर्क करें सालासर के लिए


भोपाल में भदभदा पुल से कूदकर युवक ने आत्महत्या (Youth commits suicide by jumping off Bhadbhada bridge in Bhopal) कर ली। युवक का नाम ऋषभ वर्मा (21) है। सुसाइड करने से पहले युवक ने पुल पर ही सोशल मीडिया पर Live आकर अपनी गर्लफ्रेंड पर कई आरोप लगाए थे। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि हर बार लड़का नहीं, लड़की भी गलत होती है। वो मुझसे पैसे मांगती थी। साथ ही हर बात मनवाने के लिए दबाव डालती थी। दूसरे से दोस्ती के बाद भी वो मुझे परेशान कर रही है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। सका भाई मुझे धमकी भी देता है। मेरी मौत की जिम्मेदार वही है । मैं उससे परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं। उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

बुधवार को कर लिया था सुसाइड


 दरअसल मृतक ऋषभ रातीबड़ के विशाल नगर में रहता था। उसने डैम में कूदने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी मां को भेजा था। परिजनों बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने SDRF की मदद से डैम में ऋषभ की तलाश की थी। दो दिन की मशक्कत के बाद युवक को शव शुक्रवार को भदभदा में मिला


 सुसाइड नोट........................

मैं ऋषभ वर्मा अपने होशो हवास में बयान लिख रहा हूं कि इस लड़की ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। इस वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। मेरे पिता का नाम विजय वर्मा और मां का नाम रजनी वर्मा है। मेरे दो छोटे भाई हैं- एक का नाम यश वर्मा है। इसे भी इस लड़की ने बहुत परेशान कर रखा है। सबसे छोटे भाई का नाम तन्मय वर्मा है। भाई देख मेरी जान देने का सबसे बड़ा कारण यही लड़की है। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसका नाम लेना। उसने तेरे भाई की जिंदगी बर्बाद कर दी। अरेरा कॉलोनी में उसका घर है। वो माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। उसने पिछले 4 साल और 8 महीने से मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। वो मुझे दबाकर रखती है। तुम सबने देखा है कि मैं कैसा था और कैसा हो गया हूं। उसने मुझसे शादी करने का कहा था और मेरे घर भी आई थी। उसका भाई मुझे धमकी भी देता है। मेरी मौत की जिम्मेदार वहीं है, वो मुझसे पैसे लेती रहती थी। नहीं देने पर वो मुझे मारती थी। वो मुझे डराती थी, धमकी भी देती थी, फिर उसने नए दोस्तों के लिए मुझे छोड़ दिया। मेरे साथ उसके संबंध थे। जिसकी तस्वीर मैं तुम्हे भेज रहा हूं। ये लड़की ऐसे ही सबको चलाती है। वो कहती है कि अपनी खुशी के लिए वो मुझे मार देगी। वो मुझसे सही बर्ताव नहीं कर रही है। मैंने पूछा था कि कोई गलती हुई है तो बता दो। उसका नया बॉयफ्रेंड भी बन गया है ऑफिस या कॉलेज में, फिर भी वो मुझे परेशान कर रही है। इस लड़की की वजह से मेरे 4 साल 8 महीने बेकार हो चुके हैं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। उसे बाइक पर घूमना पसंद था तो उसने मुझे जबरदस्ती बाइक खरीदने को कहा। वह नशा भी करती है। वो चरस, गांजा, शराब और सिगरेट पीती है। मैं उससे परेशान होकर अपनी जा दे रहा हूं। उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।


 मैं तुझसे प्यार करता था, करता हूं पर। ये लड़की मुझे दबाकर

रखती थी। हमेशा लड़का ही गलत नहीं होता है। हमेशा हर लड़का ही धोखा नहीं देता है। लड़कियां भी धोखा देती है। मेरे भाई मत करना ये मोहब्बत


 आई मिस यू मम्मी पापा यश तन्मय चैतन्य चाचा चाची दादा दादी बुआ फूफा जी नानी मामा मामी लोग मौसी मौसाजी पिहु दुगु बेबो उगो बड़े मामा का दोनो बच्चे मेरे सारे बड़े, छोटे भाई मेरे जान लोग (प्रांशु चाचा, सुरेश भैया, सूरज भैया, नरेंद्र भैया, बंटी भैया, नितेश भैया, लोकेश भैया, रिंकू भैया, कपिल भैया, सौरभ नागरानी, अभिनव, राहुल शर्मा, शनि, अण, चेतन, अयोध्या चिंटू, विशाल, अर्जुन, याशु, निक्की, निपेंद्र, दर्श, सचिन सुका, सौरभ , गौरव, दीपक साहू, विजय, राहुल, सचिन कांचा, हर्षित, और सभी स्कूल के दोस्त या सब मारे जान हा बाकी जिस को याद करते हैं बोल ना रह गया हो। ओस को सॉरी अब जरा हा तुम सब का प्यारा... .


 ऋषभ ऋषि वर्मा


 आई मिस यू


 कृपया.......


 इसे मीडिया में चलवा देना हर लड़का धोखेबाज नहीं होता है, लड़की भी धोखा देती है। भाईयों - मेरी बहनो हमशा लड़कों को गलत मत समझ करो।


 Dsnews


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.