Skip to main content

भारतीय मज़दूर संघ की एक मीटिंग माननीय CM साहब हरियाणा से हुई** जिसमें निम्न बिंदुओ पर माननीय CM साहब ने सहमति जताई ।

 Dsnews


1. सभी कर्मचारियों को बोनस ऐक्ट 1936 के तहत बोनस देने की बात पर सहमति हुई कि जो भी विभाग प्रोफ़िट में चल रहे है जैसे बिजली उन्हें बोनस दे दिया जाएगा ।


2. हरियाणा के समस्त विभागों के कौशल में जाने वाले कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा दी जाएगी जिसमें 21000 से नीचे वाले को ESI और ऊपर वाले को आयुष्मान जैसी स्कीम से जोड़ा जाएगा ।


3. वेतन में संशोधन बारे कहा गया कि जब सभी कौशल में चले जाएगे उसके बाद होगा ।


4. HVPN की तरफ़ से MD ने कहा कि हादशा होने पर कर्मचारी का पूरा इलाज विभाग करवाएगा जिसका पत्र हमने जारी कर दिया है UH व DH का पत्र भी जल्द जारी होगा ।


5. WPO को 25500 का स्केल दिया जाएगा

WPO 1/2 की विसंगति को दूर दूर किया जाएगा

लगभग 15 से 20 दिन के अंदर पत्र जारी होगा.


6. HVPN के सरपल्स 12 साथियों बारे HVPNL MD साहब ने कहा की ये फ़ाइल BOD में लगा दी गई है जल्द जोईनिंग होगी ।


7. स्वास्थ्य विभाग के लगभग 10 कर्मचारी जो पिछले 1 साल से हटा रखे थे उन बारे ACS G Anupama और DG health से चर्चा हुई कहा के जल्द जोईनिंग हो जाएगी ।


8. कौशल में जाने वाले कर्मचारियों को TA DA मातृत्व अवकाश दिया जाएगा । और 10 CL, 10 Medical सभी कौशल निगम में जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगी और

माननीय उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान श्री पवन कुमार जी द्वारा माननीय चीफ सेक्टरी जी को समस्त अनुबंधित कर्मचारियों को 15 अरंड लीव देने पर पे चर्चा हुई जोकि 20 working day पर एक होती है उन्होंने कहा कि हम इस पर एग्जामिन कर लेते हैं अगर श्रम कानून में ऐसा है तो हम इसे जल्द ही लागू करेंगे


9. ग्रामीण चौकीदारों को जो EPF की सुविधा मिलनी थी वो 15 दिनो में मिल जाएगी ।


10. कम्प्यूटर टीचर को HKRN में जोड़ने बारे सहमति बनी लेकिन कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट पर एक बार पुनः विचार किया जाएगा ।


11. NTPC झाड़ली में ESI डिस्पेंसरी बननी थी वो भारत सरकार ने पास कर दी है और हरियाणा सरकार द्वारा बस स्टैंड के नज़दीक जगह देख कर जल्द डॉक्टर बैठा दिए जाएगे ।


12. Public health में जो कॉंट्रैक्ट के कर्मचारियों का पिछला अनुभव नहीं जुड़ा है इस बारे भी बात हुई वह भी HKRN म जोड़ा जाएगा । 


13. बिजली विभाग में विरेंद्र पुत्र साधु राम जींद जिसकी कार्य करते हुए बाजू कट गई थी और उसे कुछ नहीं मिला था केवल 25000 ESI से मिले थे

सुरेश सन ऑफ श्री सज्जन सिंह पाल्हावास कोसली इसकी भी ऑन ड्यूटी पूरी बाजू कट गई थी

85% Disable

 इनका पूरा डेटा माँग लिया है और मुख्य सचिव जी ने कहा अगर और भी कोई है तो उसे भी लाभ सहायता राशि दी जाएगी 

संगठन द्वारा सरकार को बताया गया कि अगर किसान का भी चारा काटते वक्त मशीन में हाथ आ जाता है तो उसे भी 50000 से डेढ़ लाख रुपए तक सरकार द्वारा सुविधा मिलती है लेकिन बिजली के अधिकारी इंसानियत मानवता के दायरे से बाहर हो चुके हैं कि इन कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी हादसा होने पर भी कोई लाभ नहीं दिया गया.

इसलिए सभी से आग्रह है कि जितने भी अंग भंग के साथी विद्युत विभाग में है सहायता राशि नहीं मिली है इन सब का पूरा ब्यौरा अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव जी को जिला सचिव के मार्फत भेजें.

14. बिजली विभाग में सुरक्षा उपकरण समय अनुसार उपलब्ध कराए जाएं व सभी विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना जिम्मेवारी निगम की है.

15. NHM के 7th pay में जो आपत्ति थी वो हटा दी गई है

जल्दी सेवंथ पे कमीशन का लाभ मिलेगा .

16. पैक्स के कर्मचारियों पदोन्नति व एक्स ग्रेशिया बारे विस्तार से चर्चा हुई व सहमति हुई

इसके अलावा सभी विभागों के अनुबंधित कर्मचारियों को वित्तीय हैफेड आदि म जल्द से जल्द कौशल में जोड़ने बारे चर्चा हुई


DITS सेवा नियम बनाने बारे बात हुई.

MPW पब्लिक हेल्थ बारे चर्चा हुई

आईटीआई अनुदेशक बारे चर्चा हुई


तथा माननीय चीफ सेक्टरी महोदय ने कौशल निगम के सीईओ को निर्देश दिया कि आपके द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं जो भी आप द्वारा कर्मचारियों को दी जाएगी उसका ड्राफ्ट बनाकर सभी कर्मचारियों को उसकी जानकारी दें.


और जो पत्र आउटसोर्सिंग पार्ट 2 का 2 दिन पहले ग्रुप में घूम रहा है

उस पर भी मीटिंग में चर्चा हुई

चीफ सेक्टरी महोदय जी ने बताया कि यह जिन कर्मचारियों की सेक्शन खत्म हो चुकी थी उन कर्मचारियों की सेक्शन बढ़ाई गई है जो विभाग के रोल पर है पार्ट 2

बहुत से विभागों में 31 मार्च को सेक्शन खत्म हो गई इस पत्र द्वारा उनका कार्य विस्तार बढ़ाया गया.

भवन निर्माण श्रमिकों की कार्यप्रणाली का सरलीकरण बारे चर्चा हुई.

लेबर बोर्ड की बैठक में पंजीकरण प्रक्रिया को सरल किया जाएगा .


आप सभी साथियों से अनुरोध है की सभी जानकारी सभी साथियों तक पहुंचाएं

ठेकेदारी प्रथा पर काम करने वाले सभी कर्मचारी जल्द से जल्द कौशल विभाग से जुड़े.

हरियाणा के तमाम अनुबंधित कर्मचारियों से अनुरोध करना चाहता हूं सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े तथा 58 साल सुरक्षित रोजगार पर हम एक मजबूत पैरवी करते हुए अपने रोजगार को सुरक्षित करवा पाए

हालांकि

  छटनी किसी की भी कर्मचारी की नहीं होगी माननीय मुख्यमंत्री जी हरियाणा द्वारा संगठन को आश्वासन दिया गया.


इस मीटिंग में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की पूरी टीम माननीय उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान श्री पवन जी के नेतृत्व में मौजूद रही.

मीटिंग हरियाणा के अनुबंधित कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी रही

धन्यवाद ।

इसके अलावा बहुत जल्द महामंत्री भारतीय मजदूर संघ हरियाणा श्रीमान श्री हवासिंह महला जी आगामी 1 सप्ताह में सभी संगठनों के साथ बैठक करके मीटिंग के बारे में विस्तार से बताएंगे.

Dsnews

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.