Dinesh soni
बिहार के गया में हुई हत्या की इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सोमवार को पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था, जिसके बाद मृतक के भाई ने आरोप लगाये हैं और कुछ लोगों के नाम भी बताये हैं.
गया. गया में एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक का शव शहर के रामपुर थाना अंतर्गत एपी कॉलोनी के समीप से पुलिस ने बरामदगी किया. युवक की हत्या कर शव को अपराधियों ने यहां लाकर फेंक दिया था. हालांकि हत्या कैसे की गई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजेश यादव के रूप में की गई है, जो कि शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला था. पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर फेंका गया है.
इस मामले में मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि मेरा भाई राजेश कुमार रविवार की रात 8 बजे के करीब से अचानक गायब था. इस बीच उसका शव सोमवार की सुबह को मिला है. सुनील कुमार ने बताया कि मेरे भाई मनोज उर्फ राजेश की हत्या की गई है. इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. सुनीस ने बताया कि एक लड़की का प्रेम-प्रसंग मेरे साथ चल रहा था. इसी खुन्नस को लेकर मेरे भाई राजेश को निशाना बनाया गया और हत्या कर दी गई है.
सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए. उसने घटना को अंजाम देने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिसमें राजू यादव, मनोज यादव विनोद यादव आदि का नाम बताया गया है. इस मामले में रामपुर थाना के सब इंस्पेक्टर हरि नारायण साहू ने बताया कि एक युवक की डेड बॉडी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Comments
Post a Comment