Skip to main content

राहुल गांधी ने बोट रेस में लिया हिस्सा केरल में..




केरल। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के दौरान राहुल गांधी का अलग अलग अंदाज लोगों को काफी भा रहा है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वो कभी किसी बूढ़े को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी किसी बच्ची को सैंडल पहनाते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ये तस्वीरें लोगों का दिलh जीत रही हैं। वहीं इस बीच राहुल गांधी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाव चलाते नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो को भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती । भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी ने बोट रेस में हिस्सा लिया


राहुल ने की मछुआरों से चर्चा


राहुल गांधी ने यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत करने से पहले सोमवार सुबह वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मछुआरों से ईंधन के बढ़ते दामों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान सहित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार, पेंशन न मिलने, शिक्षा के अपर्याप्त अवसरों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान संबंधी चुनौतियों पर सुबह छह बजे आलप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की।


बता दें कि यह यात्रा सोमवार को पुन्नपरा से शुरू हुई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन, के सुरेश, रमेश चेन्नीथला, केसी वेणुगोपाल और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी.सतीशन भी गांधी के साथ पदयात्रा में मौजूद रहे।

राहुल गांधी केरल में बोट रेस में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए Video देखने के लिए  ऊपर click करे!

भारत जोड़ो यात्रा का 12वां दिन


बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को 12वां दिन है। इस यात्रा में अब तक राहुल ने 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।



Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.