Skip to main content

अभय चौटाला ने पूछा दोस्त सीताराम नहीं दिख रहा, ग्रामीण बोले वह बीमार हैं, हालचाल पूछने घर पहुंचे



 इनेलो पार्टी प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अग्रोहा में संबोधन के दौरान पूछा सीताराम दिखाई नहीं दे रहे तो तभी किसी ने बताया कि उनका सहयोगी अग्रोहा निवासी सीताराम जाखड़ लंबे समय से बीमार चल रहा है। सूचना मिलते ही सीताराम जाखड़ के घर उनका हालचाल जानने पहुंच गए।

अग्रोहा (हिसार),  ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो पार्टी प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को चौ. देवीलाल जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने अग्रोहा पंहुचे। अभय चौटाला अपना संबोधन कर रहे थे तभी किसी ने बताया कि उनका सहयोगी अग्रोहा निवासी सीताराम जाखड़ लंबे समय से बीमार चल रहा है। सूचना मिलते ही अभय चौटाला बिना कोई देर किए सीधे सीताराम जाखड़ के घर उनका हालचाल जानने पहुंच गए और घर परिवार सहित सबका कुशलक्षेम पूछा।


अपने दादा की राह की पर अभय सिंह चौटाला, स्व. चौधरी देवीलाल भी इसी तरह करते थे

काफी देर तक उनके घर रुकने के बाद अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। अग्रोहा के ग्रामीणों ने बताया कि अभय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल की याद ताजा कर दी एक बार सन् 1987 चौ देवीलाल अग्रोहा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन जनसभा में उन्हें अपना एक सहयोगी नजर नहीं आया भाषण के बीच में उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि आज जवाहरा दिखाई नहीं दिया तभी ग्रामीणों ने बताया कि वो तो लंबे समय से बीमार है।

इतना सुनते ही ताऊ देवीलाल ने अपना भाषण बंद कर दिया और सीधे अपने मित्र के घर जाकर उसका हालचाल जानने पंहुच गए। दोनों ने साथ चाय आदि पी और लंबे समय तक बतियाते रहे इसी दौरान उनके एक सहयोगी ने बताया कि अगले गांवों में उनकी और भी जनसभा और वे पहले ही लेट हो चुके हैं। इस पर चौ. देवीलाल ने कोई ध्यान नहीं दिया और वो अपने मित्र के पास बैठे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि आज अभय सिंह चौटाला ने अपने दादा की याद ताजा कर दी।

इनेलो चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा : अभय सिंह

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है जिसका संगठन सबसे मजबूत हैं। अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों को 25 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित चौ. देवीलाल जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए कहा कि चौ. देवीलाल हरियाणा के निर्माता,युगपुरुष,किसान मजदूर व कमेरों के हितैषी थे। आज प्रदेश को चौ. देवीलाल की बनाई नीतियों पर चलने वाले नेताओं की आवश्यकता है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष सतबीर सीसाय,उमेद लोहान,ललीता टांक,बलराज सभरवाल,राजीव राजा,कलीराम खेदड़,सुबेसिंह राठौड़, भूपसिंह मूंड,लील मूंड,रामनिवास जाखड़ सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे|


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.