सिरसा के अस्पताल में युवक की मौत: परिजनों ने लगाए डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार
पेट में जलन होने पर लाए अस्पताल
■ दोस्त बोले सांस चल रहे थे, इलाज नहीं किया डॉक्टर परिजनों को | बुलाने पर अड़े रहे
■ नशे करने का आदि था मृतक युवक
हरियाणा के सिरसा अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी और जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की।
जेजे कॉलोनी निवासी योगेश ने बताया कि हम युवक फौजी को लेकर आए थे, उसके सांस चल रहे थे। अस्पताल में भर्ती करवाया, तो डॉक्टर परिवार के लोगों को बुलाने पर अड़ गए और उसका इलाज नहीं किया। फिर उन्होंने उसके परिजनों को फोन कर अस्पताल में बुलाया। जब तक उसके परिजन अस्पताल आए,
तब तक वह दम तोड़ चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर की गलती से युवक की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतक युवक पहले नशा करता था। उसके पेट में जलन हुई तो हम उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हम पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते, लेकिन पुलिस करवाने पर अड़ी हुई है। हम बॉडी लेकर जाएंगे। पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम न करवाने की जिद्द पर अड़ गए। शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम जरूरी है। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। परिजनों के आरोप थे कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। जब इलाज ही सही से नहीं हुआ तो पोस्टमार्टम क्यों करवाए। हम बिना पोस्टमार्टम के ही बॉडी लेकर जायगे|
देख हर्ष छिकारा के कैमरे के पीछे का सच video को देखने के लिए ऊपर click करे
किसी प्रकार का नशा छुड़ाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें
Love स्टोरी..............
सच्ची प्रेम कहानी
भावना को नजरअंदाज कर के विवेक ने पोलीन से शादी तो कर ली पर शादी ज्यादा दिन नहीं चली. फिर विवेक का भावना से आमनासामना हुआ तो दोनों का सुप्त प्यार जाग उठा. लेकिन क्या उन का प्यार परवान चढ़ा...
Video देखने click करे
घर में कई दिनों से चारों ओर मौत का सन्नाटा छाया था, लेकिन आज घर में खटपट चल रही थी. मामाजी कभी ऊपर, कभी नीचे और कभी गार्डन में आ जा रहे थे. उन के पहाड़ जैसे दुख को बांटने वाला कोई सगासंबंधी पास न था. घर में सब से बड़ा होने के नाते सभी जिम्मेदारियों का बोझ उन्हीं के कंधों पर आ पड़ा था. वे तो खुल कर रो भी नहीं सकते थे. उन के भीतर की आवाज उन्हें कचोटकचोट कर कह रही थी कि अमृत, अगर तुम ही टूट गए तो बाकी घर वालों को कैसे संभालोगे? कितना विवश हो जाता है मनुष्य ऐसी स्थितियों में. उन का भानजा, उन का दोस्त विवेक इस संसार को छोड़ कर जा चुका था, लेकिन वे ऊहापोह में पड़े रहने के सिवा और कुछ कर नहीं पा रहे थे.
अपने दुख को समेटे, भावनाओं से जूझते वे बोले, ‘‘बस उन्हीं की प्रतीक्षा में 2 दिन बीत गए. मंजू, पता तो लगाओ, अभी तक वे लोग पहुंचे क्यों नहीं? कोई उत्सव में थोड़े ही आ रहे हैं. अभी थोड़ी देर में बड़ीबड़ी गाडि़यों में फ्यूनरल डायरैक्टर पहुंच जाएंगे. इंतजार थोड़े ही करेंगे वे.’’
‘‘मामाजी, अभीअभी पता चला है कि धुंध के कारण उन की फ्लाइट थोड़ी देर से उतरी. वे बस 15-20 मिनट में यहां पहुंच जाएंगे. वे रास्ते में ही हैं.’’
‘‘अंत्येष्टि तो 4 दिन पहले ही हो जानी चाहिए थी लेकिन...’’
‘‘मामाजी, फ्यूनरल वालों से तारीख और समय मुकर्रर कर के ही अंत्येष्टि होती है,’’ मंजू ने उन्हें समझाते हुए कहा.
‘‘उन से कह दो कि सीधे चर्च में ही पहुंच जाएं. घर आ कर करेंगे भी क्या? विवेक को कितना समझाया था, कितने उदाहरण दिए थे, कितना चौकन्ना किया था लोगों ने तजुर्बों से कि आ तो गए हो चमकती सोने की नगरी में लेकिन बच के रहना. बरबाद कर देती हैं गोरी चमड़ी वाली गोरियां. पहले गोरे रंग और मीठीमीठी बातों के जाल में फंसाती हैं. फिर जैसे ही शिकार की अंगूठी उंगली में पड़ी, उसे लट्टू सा घुमाती हैं. फिर किनारा कर लेती हैं.’’
इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain विटामिन बी12 की कमी पूरी करना खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...
Dinesh soni सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...
IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.
Comments
Post a Comment