Skip to main content

कुलदीप बिश्नोई का भूपेंद्र, दीपेंद्र पर कमेंट: स्कूलों में धरने और विरोध प्रदर्शन तो रोहतक में भी चल रहे, बाप-बेटा वहां क्यों नहीं जाते

 


कुलदीप बिश्नोई का भूपेंद्र - दीपेंद्र पर कमेंट: स्कूलों में धरने और विरोध प्रदर्शन तो रोहतक में भी चल रहे; बाप-बेटा वहां क्यों नहीं जाते,

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हालांकि अभी उप चुनाव की घोषणा नहीं हुई, परंतु कांग्रेस और AAP इस सीट को जीतने के लिए खूब जोर आजमाइश कर रही हैं। दोनों दलों के निशाने पर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई हैं और कुलदीप के निशाने पर आम आदमी पार्टी और भूपेंद्र हुड्डा व उनका बेटा दीपेंद्र हुड्डा है।


कुलदीप ने दीपेंद्र हुड्डा के 3 दिन पहले आदमपुर के 5 स्कलों में धरने पर जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धरने

तो रोहतक में भी चल रहे हैं, दोनों पिता-पुत्र वहां पर क्यों नहीं गए । ढाणी मोहब्बतपुर और ढाणी खैरमपुर के स्कूल बंद नहीं होने देंगे। जिन टीचरों के तबादले हुए हैं, वह गुमराह करके बच्चों की वीडियो बनवा रहे हैं। दीपेंद्र आदमपुर में छुट्टियां मनाने आते हैं। कभी बाप तो कभी बेटा पहुंच जाता है। 10 साल में इन्हें आदमपुर याद नहीं आया। आदमपुर हमारा परिवार है। हमारा ही रहेगा।


वहीं आम आदमी पार्टी पर भी कुलदीप बिश्नोई ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि जिक्र हो रहा था जमाने में भ्रष्टाचार के सरदारों का, यूं ही ख्याल 'आप' का आ गया। कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली में शराब घोटाले का आम आदमी पार्टी के स्टिंग का वीडियो टैग किया है।


जनसभा पर भी किया था कटाक्ष


आदमपुर में रैली पर कुलदीप ने एक वीडियो जारी किया था। साथ ही ट्वीट किया था इधर-उधर की बात कर गए, बात नहीं की पानी की, मेरे आदमपुर में आकर गए, बात नहीं की हरियाणे की, दिल्ली, पंजाब से बंदे लाकर झूठी बातें कर गए, बात नहीं की अपनी सरकार के भ्रष्टाचारों की। दारू पिलाकर, झूठ बोलकर क्या तोडेंगे गढ़ को वो, जरा कहानी जो आदमपुर और हमारे भाईचारे की । कुलदीप बिश्नोई ने रैली को फ्लॉप बताया और दोनों को अपने-अपने राज्य संभालने की सलाह दे डाली।


मोदी जी जन्मदिन की खबरे....


सभी राज्य इकाइयों को सभी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के ‘नमो ऐप’ पर अपडेट करने के लिए कहा गया है


17 को है जन्मदिन जिसे खास बनाने में जुटी भाजपा, जिलों में कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे


 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा लंबे समय से जुटी है। भाजपा के प्लान के मुताबिक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न देश भर में मनाया जाएगा। इसके तहत जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे और जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे। सभी राज्य इकाइयों को सभी गतिविधियों को पीएम के ‘नमो ऐप’ पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। 


इस दौरान भाजपा ‘सेवा’ अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सवों का आयोजन करेगी। ये अभियान 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। 


खबरों के मुताबिक भाजपा ने अभियान की निगरानी के लिए अपने महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया है। इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। मालूम हो कि भाजपा पिछले कुछ वर्षों से देशभर में एक पखवाड़े के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन कर पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती आई है। 


पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने राज्य इकाइयों को लिखा पत्र


पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी की राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में अभियान के विभिन्न मुद्दों पर निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार, जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे और जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे। सभी राज्य इकाइयों को सभी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के ‘नमो ऐप’ पर अपडेट करने के लिए कहा गया है और इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। 


खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने प्रोत्साहित करेंगे कार्यकर्ता


भाजपा ने पौधारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीधे तौर पर कहें तो भाजपा उन अभियानों को विस्तार देगी जो कि पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए थे। 


कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान 


पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया गया था। तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे विश्व इतिहास का सुनहरा अध्याय बताया था।

खबरे और भी है उन्हें भी पढ़े...



अध्यापक को मनाने के लिए मासूम छात्र ने किया Kiss, जानिए कहां का है यह Video और टीचर ने क्या कहा.....


 Dsnews


सोशल मीडिया पर एक क्लास रूम का वीडियो खूब छाया हुआ है. जिसमें एक छोटा बच्चा शैतानी ना करने का वादा करते हुए अपनी स्कूल Teacher से माफी मांगता है और उनको मनाने की कोशिश करता है. यहीं नहीं मासूम छात्र ने कई बार अपनी टीचर को Kiss भी किया. इस वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया. वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा बड़ी मासूमियत से अपनी स्कूल टीचर से माफी मांगते हुए अपनी नाराज टीचर को मनाने की कोशिश करता दिख रहा है.


इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि


 ये उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट का है और


 वायरल वीडियो में दिख रही टीचर विशाखा त्रिपाठी हैं. जिनके इंस्टाग्राम


 अकाउंट पर और भी बच्चों के प्यारे प्यारे वीडियोज मिले हैं. उन्होंने इस


 वीडियो को इसी महीने 3sep. को शेयर किया था. विशाखा त्रिपाठी


 प्रयागराज के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पढ़ाती हैं. वीडियो में


 दिख रहा है कि एक क्लासरूम में एक टीचर अपने छात्र से कहती हैं, "मैं


 आपसे बात नहीं करूंगी, आप बार-बार ये करते हो". जिस पर वो बच्चा


 माफी मांगते हुए कहता है "अबसे ऐसा नहीं करूंगा.”

वहीं वायरल वीडियो को लेकर टीचर विशाखा त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे कई बार गलती करते हैं, लेकिन अगर हम उन्हे प्यार से समझाएं तो वो मान जाते हैं. कई बार टीचर्स इन बच्चों पर गुस्सा हो जा जाते हैं मारते भी हैं, लेकिन हमें इनसे बचना चाहिए. उन्हे प्यार से टैकल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों पर कभी गुस्सा नहीं करना चाहिए.


खबरे और भी है उन्हें भी पढ़े...


 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म जानिए आगे क्या हुआ...



अलीगढ़:उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी. अपराध में सहयोगी एक महिला, जो पीड़िता की पड़ोसी है, को भी गिरफ्तार किया गया. मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने मामले में हरदुआगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी, जिसने इस कृत्य को फिल्माया भी था, ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत की तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा!


डीएसपी विशाल कुमार ने कहा, "पीड़ित परिवार से प्राप्त शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी), 342 (गलत कारावास), 120 बी (आपराधिक साजिश) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी को रविवार दोपहर आरोपी महिला ने उसके घर में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपराध का फिल्मांकन भी किया और शाम को उसे घर जाने दिया|


Dsnews

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.