Skip to main content

केजरीवाल ने ऑटो चालक के घर खाया खाना आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार रात के ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के घर पहुंचे और खाना खाया।

 Ds news


आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार रात के ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के घर पहुंचे और खाना खाया।

केजरीवाल ने स्वादिष्ट खाने संग आदर-सत्कार के ल‍िए क्‍या कहा

ऑटो चालक के घर ड‍िनर करने के बाद अरव‍िंद केजरीवाल ने पर‍िवार का धन्‍यवाद क‍िया। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा क‍ि अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी बड़े प्यार से अपने घर खाने पर लेकर गए। पूरे परिवार से मिलवाया। स्वादिष्ट खाने के साथ बहुत आदर-सत्कार दिया। इस अपार स्नेह के लिए विक्रमभाई और गुजरात के सभी ऑटो चालक भाइयों का ह्रदय से धन्यवाद।

केजरीवाल को ऑटो चालक ने द‍िया था ड‍िनर का न्‍योता

ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर पर ड‍िनर करने का न्‍योता द‍िया था। इसके बाद केजरीवाल ऑटो चालक के घर पहुंचे और खाना खाया।

केजरीवाल ने ऑटो चालक के पर‍िवार को द‍िया द‍िल्‍ली आने का न्‍योता



द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क‍ि आज ऑटो चालकों के साथ अहमदाबाद में सवांद हुआ। विक्रमजी ने हमें अपने घर पर खाने के लिए न्‍योता दिया। हम इनके घर खाने पर आए, बहुत ही स्वादिष्ट भोजन था। मैंने इनके परिवार को द‍िल्‍ली में अपने घर खाने का निमंत्रण दिया है

केजरीवाल ने ऑटो चालक से पूछा हालचाल



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी से व‍िस्‍तार से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ऑटो चालकों की सभी मांगे पूरी करने का भरोसा द‍िया।

केजरीवाल ने चालक के पर‍िवार संग खिंचाई फोटो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के घर खाना खाने के बाद पर‍िवार के साथ फोटो भी खिंचाई।

होटल ताज से ऑटो में बैठ डिनर के ल‍िए केजरीवाल

अहमदाबाद के पांच सितारा होटल ताज में ठहरे अरविंद केजरीवाल सोमवार रात ऑटो र‍िक्‍शा में सवार होकर ड‍िनर के ल‍िए न‍िकले। ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी उन्‍हें अपने साथ लेकर घर पहुंचा।

केजरीवाल का अहमदाबाद में ड्राइवर के घर डिनर, गुजरात के सभी ऑटो वालों का कहा शुक्रिया





Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.