Skip to main content

नशे में धुत था पति, पत्नी बना रही थी प्रेमी के साथ संबंध, फिर हो गई हत्या

 


 बदायूं में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।पति की हत्या का यह राज शायद अरविंद के शव के दाह संस्कार के साथ हमेशा के लिए दफन हो जाता।लेकिन पोस्टमार्टम् रिपोर्ट ने सारी हकीकत खोलकर रख दी।

 बदायूं कोतवाली क्षेत्र में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया हैं। मामला उरेना गांव के रहने वाले अरविंद का है। जो शराब पीने का आदी था।

वह दिन रात शराब पीता था, इससे उसकी पत्नी रुचि आजिज आ चुकी थी। आए दिन इसे लेकर पत्नी रुचि का पति अरविंद से झगड़ा होता था। इस बीच रुचि की मुलाकात गांव उरेना पुख्ता निवासी मोहित सिंह से हुई। दोनों के बीच आये दिन मुलाकात होने लगी और उनके बीच संबंध हो गए।

तीन दिन पहले अरविंद शराब के नशे में धुत होकर घर आया।इसी का फायदा उठाकर रुचि ने अपने प्रेमी मोहित को घर बुला लिया और उसके साथ संबंध बनाने लगी। इसी बीच अरविंद को अचानक होश आ गया। वह चीखते हुए गाली गलौज करने लगा। इस पर रुचि और मोहित ने उसे चारपाई पर गिरा लिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद मोहित वहां से चला गया, जबकि रुचि घर मे सो गई। सुबह जब सब लोग जागे तो रुचि रोते हुए पड़ोस में ही रहने वाले अपने परिवार के अन्य सदस्यों के पास गई और बताया कि अरविंद की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने इसे शराब अधिक पीने की वजह मानते हुए मौत मान ली।



वह शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।इस पर पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने परिवार के सभी लोगों के नम्बर सर्विलांस पर लगाए और घटना स्थल से बीटीएस डेटा भी उठाया। जिसमें पुलिस को एक नम्बर मिला, जो उसी घर से चल रहा था। जांच में वह नम्बर मोहित का पाया गया। पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया।


उसने पुलिस को अपने और रुचि के बीच संबंध होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रुचि को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात की शुरुआत में यह हत्या जैसी नहीं लग रही थी, पोस्टमार्टम न होता तो यह सामान्य मौत ही हो जाती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की गई उससे हत्या का राजफाश हुआ।



Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.