Skip to main content

रेप नहीं कर सका तो नाबालिग का गला काटा : आंध्र प्रदेश में आरोपी ने पहले एसिड पिलाया, फिर चाकू मारा;लड़की की हालत गंभीर


 बचने के लिए लड़की बाथरूम में छिपी आरोपी दरवाजा तोड़कर घुसा विरोध करने पर एसिड पिलाया

 आंध्र प्रदेश में एक युवक ने नाबालिग से रेप की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो पहले उसे तेजाब पिलाया, फिर गला काट दिया। घटना एसपीएस नेल्लोर जिले के एक गांव की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है, जब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा अपने घर में अकेली थी। उसे माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुस गया और रेप का प्रयास करने लगा। पीड़ित ने बचने के लिए खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। आरोपी युवक ने दरवाजा तोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा ।

 इस दौरान लड़की उसका विरोध करने लगी, तो आरोपी ने लड़की के मुंह में और चेहरे पर शौचालय की सफाई करने वाला एसिड डाल दिया। इसके बाद लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तो हमलावर ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया। इस बीच पड़ोसियों ने लड़की की आवाज सुनी और घर पहुंचे। लड़की को खून से लथपथ देख उसके माता-पिता को सूचना दी गई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार निकला पुलिस ने आरोपी नागराजू को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अन्य लोगों ने आरोपी की मदद की होगी। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। वह दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।


 कृषि मंत्री रेड्डी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 राज्य के कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार के प्रयास और हत्या का मामला दर्ज किया है।

 उन्होंने कहा कि मामला गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस बीच नेल्लोर एसपी विजया राव ने भी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही सारी जानकारी सामने आएगी।



Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...