Skip to main content

फतेहाबाद के टोहाना में महिला को चलती ट्रेन से फेंका:

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दिया धक्का, रेलवे लाइन पर मिला शव, आरोपी गिरफ्तार


19 साल का बेटा साथ था

मंदीप कौर मायके रोहतक से आ रही थी
धमतान साहिब के पास पति को किया फोन
टोहाना स्टेशन पर बेटे ने बताई घटना


 सुबह रेलवे लाइन किनारे मिला शव


 हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में गुरुवार देर रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मंदीप कौर (30) के रूप में हुई है। घटना के समय उसका 9 साल का बेटा भी साथ था। जब ट्रेन टोहाना पहुंची तो स्टेशन पर लेने आए पिता को बेटे ने पूरी घटना बताई।


 पुलिस ने बताया कि महिला मंदीप को धक्का देने के बाद आरोपी संदीप भी ट्रेन से कूद गया था। उसे जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह अपने घर कालवन चला गया, लेकिन जब वारदात का पता चला तो शुक्रवार को केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं एसपी आस्था मोदी और पुलिस टीम



महिला ने विरोध किया तो युवक को गुस्सा आ गया जानकारी के मुताबिक महिला मंदीप कौर अपने मायके रोहतक के करेंथी गांव से ट्रेन में सवार होकर अपने घर आ रही थी। आरोपी युवक नरवाना से ट्रेन में चढ़ा था। उसने ट्रेन में महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने कई बार विरोध किया, पर युवक नहीं रुका। महिला के लगातार विरोध करने पर युवक ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

 मृतका मंदीप कौर के शव को लेकर जाता पति ।


 कुछ देर पहले ही पति को फोन किया था पति हरजिंदर ने बताया कि ट्रेन जब टोहाना से 15-20 किलोमीटर दूर धमतान साहिब स्टेशन पर थी तो पत्नी मंदीप ने फोन करके टोहाना स्टेशन आने को कहा। जब वे स्टेशन पर उसे लेने पहुंचे तो 9 साल के बेटे रोते हुए सारा किस्सा सुनाया। हरजिंदर ने रात को ही थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद महिला की तलाश रात में ही शुरू कर दी गई।


Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...