Skip to main content

जानिए कौन है लेडी डॉन मैडम मिंज उर्फ अनुराधा चौधरी?

 



9महीनों से लेडी डॉन कुख्यात आनंदपाल के  दोनों लिव इन में रह रहे थे.

डॉन के हर क्राइम की प्लानिंग अनुराधा ही करती थी. उसने डॉन को अंग्रेजी सिखाई और बदले में डॉन से एके-47 जैसे हाइटेक हथियार चलाने सीखे थे

 मैडम मिंज को दिल्ली पुलिस (Delhi police) की स्पेशल सेल ने सहारनपुर से गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. सीकर फतेहपुर के अलफसर गांव  रहनेवाली अनुराधा पढ़ाई में तेज थी. उसने बीसीए जैसी प्रॉफेशनल डिग्री ली थी, लेकिन नॉर्मल जॉब उसका एंबिशन नहीं था. अनुराधा और उसका पति फैलिक्स दीपक मिंज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था. दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपए ट्रेडिंग में लगवा दिए. अचानक उसका धंधा चौपट हुआ और करोड़ों के कर्ज में डूब गई. लेनदारी खत्म करने के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. पैसा वापस लौटाने का दबाव बना तो उसने हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह के सम्पर्क में आ गई. अनुराधा ने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी. जुर्म की दुनिया में एक्टिव होने पर वह आनंदपाल के संपर्क में आई. उससे मिलने से पहले आनंदपाल बिल्कुल देसी लड़का था, शर्ट-पैंट और गमछा पहनने वाला. लेकिन अनुराधा ने उसे बदल दिया. डॉन अब देसी कपड़े छोड़ सूट-बूट और हैट पहनने लगा था वह अपने बयान भी अंग्रेजी में देने लगा था. इंग्लिश बोलना उसे अनुराधा ने ही सिखाया था.


डॉन के हर क्राइम की प्लानिंग अनुराधा ही करती थी. उसने डॉन को अंग्रेजी सिखाई और बदले में डॉन से एके-47 जैसे हाइटेक हथियार चलाने सीखे थे. कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह की एन्काउंटर के बाद बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के सम्पर्क से अनुराधा दिल्ली तक पहुच गई. सीकर के एक व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अनुराधा पर 5 हजार रुपए इनाम भी घोषित किया था. 27 जून 2006 को बहुचर्चित जीवणराम गोदारा हत्याकांड घटना के मुख्य गवाह प्रमोद चौधरी के भाई इंद्रचंद के अपहरण मामले में भी पुलिस को अनुराधा की तलाश थी.
9 महीनों से लेडी डॉन कुख्यात आनंदपाल के दोनों लिव इन में रह रहे थे. लेडी डॉन अनुराधा चौधरी को साल 2016 में नागौर जिले की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इसी के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. उसके बाद आंनदपाल की मौत हो गई. 

दिल्ली पुलिस के हाथ डबल सफलता, काला जठेड़ी के साथ खूंखार लेडी गैंगस्टर भी गिरफ्तार, जानें- कौन है मैडम मिंज?
अनुराधा के घर का नाम मिंटू है. मां के बचपन में ही गुजरने के बाद मिंटू के सिर पर सिर्फ पिता का ही साया बचा था. पिता रामदेव ​ सरकारी विभाग मे थे. मिंटू की शादी जिस शख्स से हुई वो भी अनुराधा के अपराध जगत में फंसने के बाद उससे अलग हो गया. अनुराधा अलफसर फतेहपुर गांव मे पढाई फतेहपुर की चमड़िया कॉलेज मे पढ़ी उसके बाद मोदी लक्ष्मणगढ़ सीकर मे रहे. उसके बाद शादी करके सीकर रहने लगी. पिछले 9 महीने से वो गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ लिव इन मे रह रही थी.






Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.