Skip to main content

बारिश - बाढ़ से बढ़े सांप डसने के केसः अस्पतालों में दवा खत्म, क्यों सांप के डसने पर टाइट कपड़ा नहीं बांधना चाहिए

 Dsnews



 देश में सांप के इसने से हर साल 58,000 लोग मरते हैं

 आज जरूरत की खबर में बात करेंगे- सांप के डसने पर क्या करें और क्या नहीं। अब आप कहेंगे अचानक ये कौन सा टॉपिक चुन लिया?

 जवाब है- अब भी देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। चारों ओर पानी भर जाने की वजह से सांप लोगों के घर और सड़क पर आ गए हैं।

 ऐसे में सांपों से बचाव बेहद जरूरी है। बेंगलुरु में बाढ़ के बाद सांप काटने के मामले ज्यादा आने की वजह से वहां के हॉस्पिटल से एंटी स्नेक वेनम सीरम खत्म हो गए है।

आगे बढ़ने से पहले इन आंकड़ों पर नजर डाल लीजिए।

 सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ यानी Public health specialists ने भारत में सांप डसने से होने वाली मौत की एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक

 • हर साल देशभर में सांप के डसने से करीब 58 हजार लोगों की मौत होती है।

 दुनियाभर में सांप के डसने से होने वाली मौत में आधे से ज्यादा भारतीय होते हैं।

 • सबसे ज्यादा शिकार किसान, मजदूर, शिकारी, गड़ेरिए, सपेरे, आदिवासी और प्रवासी होते हैं।


 ICMR की एक हालिया स्टडी के मुताबिक


 दुनियाभर में जहरीले सांपों से होने वाली मौतों में से करीब आधी मौतें भारत में होती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि सांप के डसने के बाद सिर्फ 30% भारतीय ही इलाज के अस्पताल जाते हैं।


 कई बार लोगों को घर या दुकान के अंदर ही सांप डस लेता है। कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें अपनाने से घर में सांप घुसने की आशंका कम हो जाती है। जैसे


 • अपने घर के आसपास की घास समय-समय पर कटवाते रहें।

 घर या फिर दुकान में किसी तरह का कबाड़ इकट्ठा न होने दें।

 घर या दुकान या गैरेज में छोटे-छोटे गड्ढे और दरार हैं, तो उसे बंद करें।

 • खेत या फिर किसी टूरिस्ट प्लेस में घूमने जा रहे हैं, तो सावधान रहें।


 घर की नालियों के मुहाने पर जाली जरूर लगाएं। इन सबके बावजूद अगर आपके घर में सांप घुस जाता है, तो आप कुछ ऐसे उपाय भी अपना सकते हैं, जिससे सांप खुद ही आपके घर से निकल जाएगा।


 सांप घर या दुकान के अंदर घुस जाए, तो ये करें उपाय


 छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे नोवा नेचर सोसाइटी के सेक्रेटरी मोइज अहमद के मुताबिक


 • सबसे पहले अपने लिए सुरक्षित जगह की तलाश करें।


 • कमरे में मिट्टी का तेल या फिनाइल छिड़क दें, उसकी गंध से सांप खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगा।


 • खुद से सांप को मारने या भगाने के बजाय तुरंत किसी सपेरे या एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए।


 किसी को सांप इस ले, तो तुरंत अपनाएं ये उपाय

 घबराएं नहीं शांत रहें। घबराने से खून का दौरा बढ़ता है, जिससे जहर तेजी से फैलता है।


 जिस जगह पर सांप ने इसा है, शरीर के उस हिस्से को बिल्कुल भी न हिलने दें।

 इसने वाली जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।


 अगर ब्लीडिंग हो रही है, तो उसे होने दें और बाद में बीटाडीन से साफ करें।


 कोशिश करें कि जल्द-से-जल्द अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाएं।

 नोट- मरीज को बेहोश न होने दें। अगर वह बेहोशी की हालत में हो, तो उसे जगाने की कोशिश करें।


 सोर्स- डॉ. विजय नाथ मिश्रा, प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट, BHU


 ऊपर ग्राफिक्स में लिखे उपाय अलावा अगर आसपास किसी को इंजेक्शन लगाने आता है, तो वो खाली सिरिंज के अगले भाग को काटकर बेलननुमा बना लें। जिस जगह पर सांप ने डसा है, वहां पर सिरिंज लगाकर जहर खीच लें। ऐसा तुरंत करने पर काफी हद तक जहर बाहर आ जाता है। बचाव होने की संभावना रहती है।


 ध्यान रखें - किस सांप ने डसा है, अगर इस बात की सही जानकारी हो, तो इलाज करना आसान होता है। क्योंकि अलग-अलग सांप की एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन अस्पताल या मेडिकल स्टोर में मौजूद होती है।


 किसी को सांप इस ले, तो ये 7 काम बिल्कुल न करें


 सांप के डसने पर किसी पंडित या ओझा के पास न जाएं, ये समय की बर्बादी है।

 नीम की पत्ती चबाकर पता लगाने की कोशिश न करें कि सांप ने डसा है या नहीं।

 आपको सांप इस ले, तो घबराए नहीं। घबराहट अक्सर लोगों की मौत हो जाती है।

 जिस जगह पर सांप ने डसा है, वहां चीरा न लगाएं। सेप्टिक होने का खतरा रहता है।

 मरीज को चलने न दें, मांसपेशियां रगड़ खाएंगी और जहर तेजी से फैल सकता है।

 जहां सांप ने डसा है, उस जगह को कसकर न बांधे, गैंग्रीन होने का खतरा रहता है।

 पेशेंट को किसी भी हालत में एस्प्रिन या कोई दर्द निवारक दवा न दें।


 सांप डस ले, तो आस पड़ोस के लोग अक्सर बोलते हैं कि- अरे ये सांप जहरीला नहीं था, अरे ये सांप तो काफी जहरीला था। ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है आप मरीज के लक्षण से पहचान लगाने की कोशिश करें कि उसे जहरीले सांप ने डसा है या नहीं


 जहरीले सांप के डसने पर शरीर में इस तरह के 15 लक्षण दिखाई देंगे

 1. काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन

 2. ऐंठन

 3. मतली

 4. उल्टी

 अकड़न या कंपकंपी

 6. एलर्जी

 7. घाव के चारों ओर जलन या लाल होना

 8. स्किन के कलर में बदलाव

 9.दस्त 

 10.बुखार 11. पेट दर्द

 12. सिरदर्द

 13. प्यास लगना और लो बीपी

 14. घाव से खून बहना


 अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये स्नेक एंटी वेनम क्या है?

 चाहे सांप जहरीला हो या न हो, स्नेक एंटी वेनम दवा बहुत प्रभावी होती है, जो इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचते ही जहर से मुकाबला कर उसके प्रभाव को खत्म करने लगती है।

 अगर आप बाढ़ प्रभावित इलाके में या अधिक बारिश वाली जगह पर हैं, अपने घर, कमरे में पानी निकालने के लिए जा रहे हैं, तो सुरक्षित तरीके से सांप से निपटने के लिए क्या करना होगा, अब यह भी जान लीजिए ।


 • अपने घर या बगीचे में मलबा, कीचड़ और गंदगी को साफ करने के लिए फावड़े या लोहे की बड़ी छड़ का इस्तेमाल करें।


 जिन जगहों पर पानी भरा है, वहां long boots पहनकर ही जाएं।

 • पानी की पाइप को बार-बार फ्लश करें। ज्यादातर सांप वही पर रहते हैं।

 • अगर घर में सांप दिख जाए, तो तुरंत वन विभाग को कॉल करें।


 चलते-चलते


 BHU में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. विजय नाथ मिश्रा के मुताबिक भारत में ज्यादातर दो तरह के सांपों के डसने की घटनाएं सामने आती हैं


 पहला करैत

 • जिस जगह पर करैत काटता, वो जगह मच्छर के काटने जैसी लगती है।

 • काटने वाली जगह पर सूजन, जबड़े और घुटने में दर्द शुरू हो सकता है।

 • जिसका मतलब साफ है कि जिसे सांप ने काटा है, उसके शरीर में जहर फैलने लगा है।


दूसरा कोबरा

जिस जगह पर कोबरा ने काटा है, वहां बहुत ज्यादा सूजन आ जाती है।

 • वो जगह घाव की तरह दिखने लगता है। आंखों और पेट में अकड़न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।





Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...