Skip to main content

ओमप्रकाश चौटाला का भिवानी दौरा: बोले- सरकार बनने पर लाखों युवाओं को देंगे रोज़गार, चाहे मुझे फांसी हो जाए..

Dsnews

भिवानी को ओपी चौटाला का न्योता ...

 इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का सम्मान करते स्थानीय लोग


 भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की गठबंधन सरकार, सरकार नहीं, लुटेरों का गिरोह है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर लाखों युवाओं को रोज़गार देंगे चाहे मुझे फांसी हो जाए। उन्होंने तीसरे मोर्चे में कांग्रेस के होने पर किसी तरह का एतराज नहीं जताया।



 वहीं कांग्रेस पर जेल भेजने का आरोप लगाने वाले ओमप्रकाश चौटाला ने तीसरे मोर्चे के गठन पर कांग्रेस से कोई एतराज नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी विपक्ष है और हमें किसी पार्टी से कोई द्वेष नहीं। बता दें कि पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला देवीलाल


 


 जयंती का निमंत्रण देने गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनका ज़ोरदार स्वागत हो रहा है। हालुवास गांव पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में कांग्रेस सहित हरियाणा सरकार व CM मनोहरलाल के अलावा इशारों ही इशारों में JJP पर भी कटाक्ष किये।


 इशारों ही इशारों में JJP पर कटाक्ष


 सबसे पहले ओमप्रकाश चौटाला ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत 10 साल जेल भेजा। उसके बाद दुष्प्रचार किया कि मैं जेल में मर जाऊंगा और मेरी पार्टी इनेलो ख़त्म हो जाएगी। लेकिन हमने देवीलाल के लगाए इनेलो के पौधे को खून से सिंचा है और जब वो फल देने लगा तो कुछ लुटेरों ने उसके फल तोड़ कर ले गए। उन्होंने कहा कि आज की हरियाणा सरकार सरकार नहीं, लुटेरों का गिरोह है जो दोनों हाथों से लुटने में लगे हैं।


 लाखों युवाओं को रोज़गार देंगे, चाहे मुझे फाँसी हो जाए


 ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज CM हाउस सूनसान रहता है। कोई फरियादी आता है तो पुलिस उसे पीट कर भगा देती है। पर हमारी सरकार बनने पर जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर बिजली पानी व खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। हर बच्चे की शिक्षा चिकित्सा का खर्च सरकार उठाएगी। इस सरकार ने जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी है, हम ब्याज सहित पेंशन उनके घर भेजेंगे। चौटाला ने कहा कि 3206 JBT अध्यापक लगाने पर उन्हें जेल हुई, पर इस बार लाखों युवाओं को रोज़गार देंगे, चाहे मुझे फाँसी हो जाए।

Shere kre 

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.