दोस्तों ने ही मिलकर किया युवक का मर्डर:आपसी कहासुनी में ईंट मार कर किया जानलेवा हमला, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
नोहर में दोस्तों के बीच हुई आपसी कहासुनी में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद फेफाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दोस्तों ने ही मिलकर किया युवक का मर्डर:आपसी कहासुनी में ईंट मार कर किया जानलेवा हमला, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
नोहरएक घंटा पहले
नोहर में दोस्तों के बीच हुई आपसी कहासुनी में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद फेफाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
चोकी प्रभारी मानसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कस्बे के वार्ड नं. 5 निवासी गौरव वाल्मीकि (33) के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकि समाज के बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय में जमा हो गए और रोष प्रकट किया।
3 दोस्तों में हो गया था झगड़ा
बता दें कि गौरव वाल्मीकि अपने दोस्त नोहर निवासी साहिल व हिसार निवासी अमन के साथ गोगामेड़ी जा रहा था। रास्ते में फेफाना मोड़ के समीप साहिल व अमन का गौरव के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद साहिल व अमन ने गौरव पर ईंट से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव सड़क किनारे एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद गौरव के सुबह तक घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे।
परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
इस दौरान परिजनों को खेत में शव मिलने की सूचना मिली, तो परिजन मौके पर पहुंचे ओर शव की पहचान की। जिसके बाद आसपास के लोगों मे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों ने पुलिस पर प्रारम्भिक तौर पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। परिजनों ने दो युवक को पर हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Ds news

Comments
Post a Comment