Skip to main content

जमुई में बकाया मांगने गए व्यक्ति को मारी गोली, लखीसराय में फंदे से झूलते युवक का शव मिला

 


 लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र के लगभग 100 मीटर कि दूरी पर एक निजी मकान में फंदे से झूलते युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक कि पहचान कवैया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मुनि लाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार के रूप में की गई है.

जमुई : बिहार के जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के कुराडीह गांव में रविवार की देर शाम बकाया पैसा मांगने को लेकर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. जिसे स्वजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


तीन हजार मांगने गए तो मार दी गोली 

यहां डाक्टर अरविंद कुमार द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. घायल की पहचान कुराडीह गांव निवासी 50 वर्षीय भोला साव के रूप में हुई है. घायल के स्वजनों ने बताया कि भोला साव के द्वारा कुछ माह पूर्व डेढ़ कट्ठा जमीन गांव के ही रंजय महतो को बेची गई थी. जमीन रजिस्ट्री होने के बाद पैसा भी दे दिया गया था लेकिन तीन हज़ार रुपया बाकी रह गया था. जिसे बाद में देने की बात कही गई थी. 


घटना के बाद से सभी आरोपी हो गए फरार

रविवार की शाम जब भोला साव जमीन का पैसा मांगने रंजय महतो के घर पर गया तो रंजय पैसा देने से इनकार कर दिया और उल्टा गाली -गलौज करने लगा. जब भोला साव के द्वारा पैसा देने का दबाव बनाया गया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा इस दौरान रंजय महतो के पक्ष में भरत महतो, संजय महतो समेत अन्य लोग आ गए और दो गोली चला दी. जिसमें एक गोली भोला साव के बाएं कांधे में लग गई जबकि दूसरी गोली बाएं हाथ में लग गई. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए. उसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां फिलहाल घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है. 


लखीसराय में मकान में फंदे से झूलते युवक का शव बरामद, मौत की वजह का खुलासा नहीं 

लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र के लगभग 100 मीटर कि दूरी पर एक निजी मकान में फंदे से झूलते युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक कि पहचान कवैया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मुनि लाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार के रूप में की गई है. 


सुचना पाकर मौके पर पहुंची कवैया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि कवैया थाना क्षेत्र के लगभग 100 मीटर कि दूरी पर युवक एक निजी मकान में किराए पर रहता था. कुछ दिन पहले पत्नी से कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी और युवक तब से अकेले रह रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक मौत की वजह पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है. वहीं परिजन इसमें हत्या कि आशंका जता रहे हैं. 



Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.