Skip to main content

प्यार में इतना दर्द किसी को ना मिले

 Dinesh soni


नमस्ते दोस्तों आज मै एक बार फिर आप के बीच लेकर आया हूँ एक बेहद ही प्यारी लव स्टोरी तो इसे कृपया पूरा पढ़े और कैसी लगी ये Sad love story in Hindi जरुर बताये

ये कहानी एक ऐसे लड़के की जिसे उसके प्यार में दो बार इंकार मिला लेकिन आज भी शायद उस लड़की को भुला नहीं पाया तो आइये इसे मैं और आप साथ पढ़ते है और जानते है कि क्या है आदित्य और ख़ुशी की sad love story;

आदित्य, पढ़ने में थोड़ा average और लड़कियों के मामले में थोडा कच्चा था उसकी मुलाकात 11th स्टैंडर्ड में ख़ुशी से हुई | ख़ुशी, पढ़ने में अच्छी और अपने Future के बारे में बहुत सोचने वाली लड़की थी

धीरे-धीरे 11th ख़त्म होते-होते वो अच्छे दोस्त बन गए थे और 12th में आदित्य ने ख़ुशी से अपने प्यार का इजहार कर दिया लेकिन ख़ुशी ने इंकार करते हुए बड़े प्यार से उसे समझाया

कि इससे हम दोनो की जिंदगी खराब हो जाएगी क्योंकि हम नाही क्लास में पढ़ाई कर पाएंगे और नाही घर पर, आदित्य को ख़ुशी की बात थोड़ी बुरी लगी लेकिन फिर उसे समझ में आ गया की ख़ुशी सही कह रही है

और उससे अपने Future और पढाई पर Focus करना शुरू कर दिया और अब आदित्य किसी भी लड़की से बात नहीं करता था यहाँ तक की ख़ुशी से भी नहीं क्योंकि उसे लगता था की वो जब भी ख़ुशी से बात करता है

तब उसे अच्छा नही लगता था क्योंकि कुछ दिन पहले तक ख़ुशी उसकी Crush थी और आज वो उसे रिजेक्ट कर चुकी थी और आदित्य इन सब बातों को नजर-अंदाज करते हुए अपने इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेहनत करके पूरे स्कूल में फर्स्ट आ गया।

बाद में आदित्य दिल्ली के एक Collage से B.Tech करने लगा और वहां भी वो किसी लड़की से बात नहीं करता था क्योंकि ख़ुशी ने उससे जो भी बातें कही थी कही न कही उसके दिल में बैठ गयी थी

और जब भी उससे कोई लड़की बात करने आती वो मुँह मोड़ लेता वो धीरे धीरे अपने पढाई में और भी अच्छा होता गया और आखिरी में आते-आते वो अपने Collage में भी टॉप 10 की लिस्ट में आ गया

और उसे collage से प्लेसमेंट भी मिल गयी और वो जॉब करने फिर से मुंबई चला गया मुंबई एक बहुत ही बड़ा शहर है जहां एक मोहल्ले के लोग दुसरे मोहल्ले वाले को नही जानते है

वही जब अदित्य Office गया तो उसे वहा खुशी दिखी लेकिन अब ख़ुशी के लिए उसके दिल में कोई जगह नहीं थी और इसीलिए वो हर बार ख़ुशी से छिपता रहता |

इसलिए नहीं क्योंकि वो उससे नाराज था बल्कि इसलिए क्योंकि वो फिर से ख़ुशी की जिंदगी में नहीं आना चाहता था लेकिन वो कहते है न की भगवान की मर्जी के आगे किसी की नही चलती,


एक दिन ऑफिस के कैटिंन में ख़ुशी ने आदित्य को देख लिया और उसके पास जाकर उससे बातें करने लगी, आदित्य के पास भी ख़ुशी से बात करने के आलावा और कोई विकल्प नहीं था


दोनों के दिल में पिछले 4 सालों से जो भी दर्द था उन्होंने एक दूसरे को बताया और खूब सारी बातें की ख़ुशी ने उससे बिछड़ने के बाद अपने सफर के बारे में बताया और आदित्य से उसके बारे में पूछा


जिसके बाद आदित्य को कही न कही लगने लगा था की ख़ुशी गलत नहीं थी और आदित्य को फिर से ख़ुशी से प्यार हो जाता है कुछ दिन बीतता है और दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो जाती है


और एक दिन अचानक आदित्य ख़ुशी से बात करते करते उससे अपने प्यार का इजहार कर देता है लेकिन ख़ुशी फिर इंकार कर देती है और जब आदित्य उससे इसकी वजह पूछता है तो वो बताती है कि उसकी शादी तय हो गयी है


और एक महीने बात वो ये जॉब छोड़ देगी। जब ये बात आदित्य को पता चली तो वो एक बार फिर टूट गया जिसके बाद वो अपने आप को संभाल नहीं पाया और एक चिठ्ठी ख़ुशी के लिए छोड़ कर चला गया और ख़ुशी उस ख़त को पढ़ती है जिसमे लिखा था--


मै तुमसे बहुत प्यार करता हूँ लेकिन शायद तुम मेरी जिंदगी में नहीं हो इसीलिये तो मैंने तुम्हे दो-दो बार खोया है कोई भी इंसान इतना बदनसीब कैसे हो सकता है की अपने प्यार को दो बार खोये मै नही जानता कि मैं तुमसे दूर रह के जी पाउँगा की नहीं लेकिन अगर तुम्हे किसी और से शादी करते देख लूंगा तो पक्का जी नही पाउँगा इसलिये मै तुम्हे और इस शहर दोनों को छोड़ के जा रहा हूँ शायद तुम मुझे भूल जाओ लेकिन दूसरी बार मिलने के बाद मै तुम्हे कभी नहीं भूल पाउँगा, मै भगवन से प्रार्थना करूँगा की वो तुम्हे और तुम्हारे होने वाले पति को हमेश खुश रखे,


ख़त पढ़ने के बाद ख़ुशी रोने लगी और आदित्य को बहुत ढूंढा पर वो कही भी नही मिला और बाद में खुशी ने अपने परिवार की ख़ुशी के लिए अभिषेक से शादी कर ली


लेकिन ख़ुशी को आज भी ये बात हमेशा सताती रहती है की आदित्य कहा होगा किस हाल में होगा, यहाँ तक तो उसे ये भी नहीं पता कि आदित्य जिन्दा भी है या नहीं, एक तरफ ख़ुशी अंदर ही अंदर घुटती रहती है


लेकिन दूसरी तरफ वो एक परफेक्ट बहू, परफेक्ट पत्नी और परफेक्ट माँ भी है जिसे उसके परिवार वाले हमेशा प्यार करते है और हमेशा प्यार करते रहेंगे |


हमे ये तो नही पता की ख़ुशी ने 12th स्टैंडर्ड में या जॉब टाइम पर आदित्य को ठुकरा के गलत किया या सही, लेकिन आदित्य ने ये साबित कर दिया की वो ख़ुशी से सच्चा प्यार करता था और इस बात का एहसास शायद अब ख़ुशी को भी हो चूका था और इसीलिए शायद आज तक ख़ुशी अपने आप को माफ़ नहीं कर पायी है।



Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...