Skip to main content

युवती को युवती से हुआ प्यार,मोहब्बत, शादी की बात कही तो घर वालों के उड़े होश, मां और भाई ने की


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2725765917109889"
     crossorigin="anonymous"></script>

समलैंगिक संबंधों का एक मामला सामने आया. मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की युवती से मोहब्बत हो गई. युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से टल गईसमलैंगिक संबंधों का एक मामला सामने आया. मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की युवती से मोहब्बत हो गई. युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से टल गई



फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है. दरअसल, मंगलवार को युवती और उसके परिजन को थाने बुलाया गया था. यहां युवती ने अपनी मां और भाई के सामने कहा कि वह गोरखपुर की रहने वाली अंजली नाम की युवती से शादी करेगी और उसी के साथ रहेगी. इस पर मां और भाई परेशान हो गए. मां और भाई ने मंगलवार की देर शाम थाना कोसी में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह करने की कोशिश की.

खुद को समलैंगिक बताते हुए बेटी अपने प्यार के पास जाने की जिद पर अड़ी रही. जैसे-तैसे पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया. युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन वह ससुराल नहीं गई. युवती गोरखपुर की हम उम्र युवती अंजली से प्रेम करती है. उसने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है. इसलिए गोरखपुर जाना चाहती है. युवती की मां ने बताया कि गोरखपुर की वह युवती उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगी.




Crime News : पारिवारिक कलह में पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप



बाराबंकी में एक पति ने सोते समय अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला करके मौत की नींद सुला दिया. स्थानीय लोगों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित अंत्य परीक्षण ग्रह भेजा है.



पुलिस आरोपी पति को कत्ल के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन कर रही है. जिले के सतरिख थानाक्षेत्र के बबुरीहा गांव निवासी मुन्नीलाल के बेटे अजय रावत ने गुरुवार की भोर करीब 4 बजे सो रही पत्नी वर्षा रावत के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति अजय को आलाकत्ल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डा. अखिलेश नारायन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति को हिरासत मे लेकर पूंछताछ की जा रही है. मौके फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए है शांति व्यवस्था कायम है.


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.