सलमान खान मर्डर प्लान :डेढ़ महीने की रेकी, शूटर्स का डेरा फार्महाउस के पास, रास्ते में ही सलमान को मारने की थी साजिश|
सलमान खान का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( लॉरेंस बिश्नोई गैंग ) के निशाने पर होने की वजह से। हाल ही में खबर आई थी कि बिश्नोई गैंग ( लॉरेंस बिश्नोई ) से सलमान खान की जान को खतरा है अब इससे लेकर पंजाब पुलिस ने जो खुलासा किया है वह चौकाने वाला है। बताया गया है कि पिछले 3 महीने के अंदर सलमान खान को मारने की दो कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन हर बार शूटर नाकाम रहे हैं, वो भी तब जब सलमान खान उनके पनवेल फार्महाउस (Panvel farmhouse) जा रहे थे। बताया गया है कि शूटरों ने सलमान को मारने के लिए दो प्लान किए थे, जिसका नेतृत्व कोई और नहीं गोल्डी बरार कर रहा था।
फार्महाउस के पास डेढ़ महीने तक रुके शूटर्स
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्लान बी पूरी तरह पुख्ता था जिसके तहत पनवेल में शूटर्स ने लगभग डेढ़ महीने तक डेरा डालकर रखा. कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी के अलावा और भी शूटर्स ने एक कमरा किराए पर लिया था वो भी पनवेल में. जहां से सलमान का फार्महाउस कुछ ही दूरी पर है. यहां कमरे में रहकर ही इन शूटर्स ने सलमान को मारने का पूरा प्लान तैयार किया था. तय किया गया था कि जब सलमान मुंबई से पनवेल के रास्ते पर होंगे तभी उन पर ऐसा जानलेवा हमला किया जाएगा कि उनकी मौत हो जाए. लिहाजा सलमान खान के साथ फार्म हाउस पर कौन-कौन होता है, वो कहां और कितने दिन रुकते हैं तमाम जानकारियां इक्ठ्ठा की गई थी.
कपिल पंडित के हिरासत में होने से सामने आई जानकारी
बताया गया है कि तीन दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने कपिल पंडित को हिरासत में लिया है और वहां से ही तमाम जानकारी मिली है. इस पूरी साजिश का खुलासा तो हो चुका है लेकिन पिछले 4 सालों में ऐसा 4 बार हो चुका है जब सलमान पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई हो. लेकिन हर बार साजिश का पर्दाफाश हो ही गया. इस बार भी इस घटना को अंजाम देने से पहले ही पंजाब पुलिस ने इसका भी खुलासा कर दिया.
खबरें आगे और भी है उन्हें भी पढ़े...
बॉबी कटारिया : देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, बॉबी के घर पर चस्पा किया कुर्की नोटिस, जानें वजह.....
बॉबी कटारिया : उत्तराखंड के कोर्ट में पुलिस द्वारा जबरन परेशान करने का आरोप लगा चुके यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किल अब बढ़ने जा रही है। अंडरग्राउंड चल रहे बॉबी के घर पर जहां देहरादून पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी उसके पीछे पड़ चुकी है। दिल्ली में बॉबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून कैंट कोतवाली पुलिस ने सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित बॉबी के घर गुरुग्राम जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। यदि अब भी बॉबी सामने नहीं आते है तो उनकी संपत्ती जब्त की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि बॉबी के खिलाफ देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। यदि बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। उस पर डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर दून पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
गौरतलब है कि दून की सड़क पर शराब पीने और गाड़ियों को रोकने के आरोप में 11 अगस्त को थाना कैंट में कटारिया के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं मुकदमा दर्ज हुआ था। तबसे कटारिया लगातार फरार चल रहा है और दून पुलिस उत्तराखंड के अलावा दिल्ली व हरियाणा तक उसकी तलाश करने जा चुकी है। अब दून पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी कटारिया को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है।


Comments
Post a Comment