Skip to main content

अकेले हैं, तो क्या गम है......

 



"अगर आप सिंगल हैं और इस वी-डे इसे ऐसे ही इंजॉय करना चाहते हैं, तो बिंदास कीजिए। बस इन्हें ट्राई कीजिए...

पड़ोस की शर्मा आंटी की बेटी निक्की को सज-धजकर निकलते देखकर क्या आपके दिल का 'टाइटैनिक' डूब रहा है या फिर सामने वाले विक्की की चमकती बाइक आपको मुंह चिढ़ा रही है? अगर हां, तो मतलब साफ है कि वैलंटाइंस डे के माहौल के चलते आप डिप्रेशन में आ रहे हैं।

लेकिन मूड ऑफ करने से पहले जरा सोच लें कि क्या वाकई आज का दिन आपके लिए उदास होकर एक कोने में दुबक जाने का है। वैसे, अकेलेपन के आंसू बहाने की बजाय आप तमाम तरीकों से आज का दिन मना सकते हैं।

- आज आपके तमाम कलीग्स का काम करने का मूड तो होगा नहीं। कोई पहले ही छुट्टी पर होगा, तो किसी को आते ही भागने की जल्दी होगी। ऐसे में आप अपने सिंगल स्टेटस का फायदा उठाएं और काम के लिए अपनी एक्स्ट्रा डेडिकेशन दिखाएं। ऑफिस टाइम से पहले ही पहुंच जाएं या फिर देर तक वहीं रुकें।

- सैलून में अच्छा वक्त आपने कब बिताया था? जाहिर है, तमाम भाग-दौड़ के बीच यह सुकून आसानी से कहां मिल पाता है। तो आज इसे ट्राई करें। यकीन करिए, वी-डे पर सलून आपकी सर्विस के लिए ही खुले हैं और इसके लिए आपको पहले से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

यहां अपनी पसंद का पैडिक्योर-मैनिक्योर या बॉडी मसाज, अगले दिन आपको किसी डेट पर जाने से भी ज्यादा फ्रेश दिखाएंगे। फिर जहां अगले दिन सभी अपने पार्टनर की कमियां गिना रहे होंगे, आपके पास पॉजिटिव नोट पर करने को बात होगी।

रेंट पर वैलंटाइन
तमाम आइडियाज के बावजूद, अगर आपको वी-डे के लिए पार्टनर चाहिए, तो वैलंटाइन आप रेंट पर भी ले सकते हैं। जी हां, इसकी फीस आपको थोड़ी महंगी जरूर पड़ सकती है, लेकिन अपने दिन को खास बनाने के लिए भला इसकी टेंशन क्यों लेना। फिर क्या पता, अगले साल से आपको एक ही पार्टनर के साथ जिंदगी भर के लिए वी-डे मनाना पड़े! तो जल्दी से जल्दी नेट सर्च कीजिए।

- यूं तो अपने लिए खास शॉपिंग आपने बहुत की होगी , लेकिन इस बार खुद को वी - डे गिफ्ट दें। रेड ड्रेस , फुटवियर्स , महंगा परफ्यूम , खूबसूरत फूल , स्पेशल चॉकलेट्स , बड़ा - सा सॉफ्ट टॉय , हैंडबैग , जिनके लिए आप अभी तक इंतजार कर रहे थे , उसे बतौर सेल्फ गिफ्ट खरीद लें। इसे खुद लेकर जाने की बजाय पैक करवाकर अपने अड्रेस पर कूरियर करवा लें और हां , साथ में चिट पर अपने लिए कुछ स्पेशल लाइंस लिखकर भेजना ना भूलें।

- नेटवर्किंग साइट्स पर ऐसे तमाम कॉर्नर हैं , जहां सिंगल लोगों के लिए तमाम ऐक्टिविटीज हो रही हैं। आप बेहिचक इन्हें जॉइन कर सकते हैं।

- फैमिली मेंबर्स के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। बेशक आपके इस स्टेप से उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। अगर किसी पुराने फ्रेंड के सिंगल होने की खबर आपको है , तो उसका साथ इंजॉय करे ।"

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.