सिरसा में सड़क हादसे में युवक की मौत: मंदिर से माथा टेककर वापस घर लौट रहा था, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
सिरसा में सड़क हादसे में युवक की मौत: मंदिर से माथा टेककर वापस घर लौट रहा था, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
डबवाली रोड पर हुआ हादसा
हरियाणा के सिरसा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा डबवाली रोड पर टप्पी के पास हुआ। यहां मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे 30 वर्षीय अमनदीप को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। मामले की सूचना ओढ़ा पुलिस को दी गई।
ओढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के मामला दर्ज कर लिया। नागरिक अस्पताल में शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के परिजन जगदेव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अमनदीप घर से मंदिर में माथा टेकने गया था। मंदिर एनएच- 9 पर है। जैसे ही वह मंदिर से माथा टेक कर घर पैदल लौट रहा था
तो टप्पी पर एक स्कॉर्पियो चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया।
सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। अमनदीप को ओढ़ा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओढ़ा थाना पुलिस ने जगदेव सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन राजपाल ने बताया कि मृतक अमनदीप की हादसे में मौत हुई है। हम अपने स्तर पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और चालक तलाश कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment