सिरसा में महिला की गला घोंटकर हत्या: लिव इन रिलेशनशिप में कैथल के व्यक्ति पर आरोप; बच्चे को कटिंग कराने भेजा था
Dineshsoni
महिला की हत्या के बाद लगी लोगों की भीड़ ।
हरियाणा के सिरसा शहर के डीसी पार्क के पास सुभाष बस्ती में महिला रमनदीप कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी। हत्यारोपी व्यक्ति उसी के साथ लिव इन में रहता था । मामूली झगड़े के बाद चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है।
कई एंगल से पुलिस की जांच
मृतका के बेटे ने घटना के बारे में पड़ोसियों को सूचित किया । सूचना पाकर डीएसपी साधुराम व शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग सहित अन्य एंगलो कई एंगल से पुलिस की जांच
मृतका के बेटे ने घटना के बारे में पड़ोसियों को सूचित किया। सूचना पाकर डीएसपी साधुराम व शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग सहित अन्य एंगलों से जांच में जुटी हुई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएसपी साधुराम जानकारी देते हुए ।
हत्यारोपी 25 दिन से साथ था
डीएसपी साधुराम ने ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि महिला रमनदीप कौर का मर्डर हुआ है। कैथल निवासी महावीर नामक व्यक्ति पिछले 25 दिनों से महिला के साथ रह रहा था। उसने बच्चों को कटिंग के बहाने दुकान पर भेज दिया था। पीछे से महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटे ने आकर देखा तो उसने पडोसियों को बुलाया।
इस घर में हुई महिला की हत्या ।
गले पर मिले निशान
महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गले पर निशान हैं। महिला का पति ऐलनाबाद में रहता है, उसे सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।


Comments
Post a Comment