Skip to main content

मोडाखेड़ा में खाद का अवैध गोदाम पकड़ा, तीन सैंपल लिये

 मोडाखेड़ा में खाद का अवैध गोदाम पकड़ा, तीन सैंपल लिये


Dinesh soni

 आदमपुर में गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव मोडाखेड़ा में खाद का अवैध गोदाम पकड़ा है। टोहाना के गांव मावाला निवासी विक्रम साहू ने कृषि विभाग को शिकायत की थी कि गांव मोडाखेड़ा में कुछ लोग नकली खाद का अवैध कारोबार कर रहे हैं। गांव ढाणी मोहब्बतपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए विक्रम साहू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस खाद से भरी पिकअप गाड़ी को थाने ले आई 5 5

 गांव मोडाखेड़ा गोदाम में रखे खाद के कट्टे। इधर, आदमपुर थाने में कार्रवाई के लिए पहुंचे एसडीओ पवन कुमार।

और इसकी सूचना हिसार कृषि विभाग को दी। गाड़ी में 30 कट्टे खाद और 20 दवाइयों की बोतल मिली। बाद में गांव मोडाखेड़ा में अवैध गोदाम से बिना मार्का के करीब 600 कट्टे खाद के मिले।


 एक कंपनी के दो लोगों ने मोडाखेड़ा में रामचंद्र का मकान किराये पर लेकर गोदाम बना रखा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि हिसार से कृषि विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने पहले कार्रवाई से

 इनकार कर दिया। उसने सीएम फ्लाइंग से कार्रवाई करवाने की बात कही तो आदमपुर आकर कार्रवाई की और मोडाखेड़ा गोदाम को सील कर तीन सैंपल लिए। ढाणी मोहब्बतपुर के किसान कृष्ण, आनंद, मुकेश, विनोद आदि ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे। जब उपमंडल कृषि अधिकारी पवन कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने रास्ते में होने की बात कहते हुए थोड़ी देर में कॉल करने की बात कही और बाद में जब कॉल की गई तो उनका नंबर स्विच ऑफ मिला।

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.