Skip to main content

युवक ने जीभ काटकर शीतला माता को चढ़ाया, खून से लाल हो गया पूरा मंदिर

Ds news


 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दूर होने की वजह से आज भी कई लोग अंधविश्वास के अंधकार में जी रहे हैं. अपनी समस्या का समाधान अंधविश्वास में खोज रहे हैं. अज्ञानता की वजह से कुछ लोग खौफनाक कदम उठा रहे हैं. ऐसा ही अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा. आस्था और भक्ति के नाम पर एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर डाला जिससे उसकी जान मुसीबत में पड़ गई और देखने वाले हैरत में पड़ गए. युवक ने अपनी जीभ काटकर शीतला माता मंदिर में चढ़ा दी. खून से पूरा मंदिर लाल हो गया.


बता दें कि यूपी के कौशांबी जिले में सिराथू तहसील और सैनी थाना क्षेत्र में 51वीं शक्तिपीठ कड़ा धाम और प्रसिद्ध शीतला माता का मंदिर बना है. इस मंदिर में भक्त दूर-दराज से दर्शन करने के लिए आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं. शनिवार सुबह पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पूरब शरीरा निवासी 45 वर्षीय संपत लाल पुत्र दुर्गा कुमार भी मंदिर दर्शन करने के लिए आया था. इस दौरान उसकी पत्नी बन्नू देवी भी उसके साथ थी. मां शीतला के दरबार में पहुंचने के बाद संपत लाल और उसकी पत्‍नी कड़ा धाम मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंचे. जहां पर उसने जेब में रखी ब्लेड को निकाल कर अपनी जीभ काट दी.


इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा और सीढ़ियों पर खून की धार बहने लगी. पति को इस हालत में देख उसकी पत्नी जोर-जोर से रोने लगी. मंदिर परिसर में यह नजारा देख आसपास मौजूद अन्‍य भक्‍त भी सहम गए. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और इस घटना की जानकारी होने पर कड़ा धाम के पंडे भी मौके पर पहुंच गए. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत लाल को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया.


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.