ताज़ा खबर
सिरसा महिला थाना प्रभारी जानकारी देती हुई।
हरियाणा में सिरसा के एक गांव की नाबालिगा ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया पर जाने से मारने की धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
रविवार देर रात इस मामले को लेकर भाई-बहन महिला थाने में पहुंचे और गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए । नाबालिगा के भाई ने बताया कि गांव का ही एक नाबालिग उसकी बहन पर फब्तियां कसता था । उसका स्कूल में जाना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद उसने बहन के सोशल मीडिया से उस युवक से चेट की। जिस पर उसने नाबालिगा से मिलने की बात कही।
बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
गांव के युवक को यह नहीं पता था कि भाई उससे चेट कर रहा है। जिसके बाद उसका भाई युवक से मिलने पहुंचा। जिस पर उसने पिस्तौल दिखाकर उससे मारपीट की। जिस पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment