Skip to main content

जिन लाभपात्रों की बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पेंशन कटी है, उनको करना है यह काम, अपने आप शुरू हो जाएगी पैंशन

परिवार पहचान पत्र खोलेगा झूठ की पोल, इनकम जांच के लिए Dinesh soni


सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में किसी परिवार की आय अधिक दर्ज होने या अन्य जानकारी गलत दर्ज होने के कारण जिन लाभपात्रों की बुढ़ापा, विधवा व विकलांग पेंशन कटी है, वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र में आय विवरण व अन्य जानकारी को दुरुस्त करवाने के लिए एप्लाई कर सकते हैं। पीपीपी में जरूरी जानकारी दुरुस्त होने के बाद लाभपात्र की पेंशन स्वत: ही शुरू हो जाएगी।



उपायुक्त वीरवार को अपने कार्यालय में समाज कल्याण विभाग व कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी विधवा लाभपात्र की पेंशन कटने का कारण परिवार पहचान पत्र में उसके पति को जीवित दिखाया जाना है तो, ऐसी स्थिति में लाभार्थी को सीएससी सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र में उपयुक्त दस्तावेज के साथ पति के कॉलम में सही जानकारी अपडेट करवानी होगी।

इसके अलावा यदि विधवा या किसी अन्य लाभपात्र को मृत दिखाया गया है तो ऐसी स्थिति में लाभपात्र को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के साथ सिविल अस्पताल से जीवित प्रमाण पत्र लाना होगा तथा इसके बाद सिरसा लघु सचिवालय दूसरी मंजिल स्थित क्रिड डिपार्टमेंट के कमरा नंबर 53 में यह दस्तावेज अपडेट करवा दें, इसके बाद लाभार्थी की पेंशन स्वत: ही शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार उन्होंने कल्याण विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की तथा उन्हें निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभपात्र तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। अगर किसी स्कीम में बजट की आवश्यकता है तो मुख्यालय से बजट की मांग की जाए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बतरा, जिला कल्याण अधिकारी लालचंद मौजूद थे।





Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.