Skip to main content

परिवार पहचान पत्र खोलेगा झूठ की पोल, इनकम जांच के लिए अधिकारियों की टीम कर रही जांच*

 *परिवार पहचान पत्र खोलेगा झूठ की पोल, इनकम जांच के लिए अधिकारियों की टीम कर रही जांच*

Dinesh soni



 *परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आइडी में व्यवसाय छिपाना अब अधिकांश लोगों के लिए महंगा साबित होगा। यही नहीं आमदन गलत दर्शाना भी परेशानी का सबब बनेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सरकारी अधिकारियों का अमला गांव दर गांव उतार दिया है। यह अधिकारी प्रत्येक परिवार की बारीक से बारीक जानकारी जुटाएंगे।*

*प्रदेश सरकार ने फैमिली आइडी को प्रत्येक सरकारी योजना के साथ जोड़ा हुआ है। काफी परिवार ऐसे हैं जिन्होंने राशन पाने व पेंशन हासिल करने की जुगत में वास्तविक व्यवसाय छिपाकर मजदूरी दर्शा दिया है। यही बस नहीं होती, ऐसे भी लोग हैं जिनके परिवार के सदस्य आठ हैं और साल भर की आमदन पचास हजार दर्शाई है। जिससे साफ है कि ऐसे परिवार के लोग हर रोज केवल 136 रुपये में ही पेट पाल रहे हैं। काफी ने तो अपनी कृषि भूमि का ब्योरा ना देकर आमदन ही जीरो लिखवा डाली है। जो कि कहीं भी गले नहीं उतर रहा है।*

*हालात ऐसे हैं कि अपात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। सरकार को ऐसी सूचनाएं हाथ लगी हैं कि धनाड्य तक गरीबी की श्रेणी में स्थान पा गए हैं। ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बुढ़ापा पेंशन पाने के लिए अपनी आमदन तीन लाख से घटाकर सीधे एक लाख करवा डाली है। ऐसे में सरकार ने अब गांव दर गांव टीमें उतारी हैं, जो कि परिवारों के सही व्यवसाय, आमदन के जरिए, भूमि, कमाने वाले सदस्यों का ब्योरा एकत्रित करेंगे। इसके बाद सरकारी आंकड़े दुरुस्त किए जाएंगे। अपात्रों को एक झटके में सरकारी पेंशन व अनाज गटकने की कतार से बाहर कर दिया जाएगा।*

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.