Skip to main content

वायुसेना जवान से ठगी, 9 महीने से लगा रहा था पुलिस के चक्कर, एसपी ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार, पढ़िए ठगों के झांसे में कैसे आया जवान


 ग्वालियर,वायु सेना जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। वायुसेना में पदस्थ हवलदार से ठगों ने उनके बैंक अकाउंट के 1 लाख11 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले में 9 महीने बाद भी FIR दर्ज नहीं होने पर वायु सेना में पदस्थ जवान एसपी ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचा। इससे पहले वह पुलिस थाने और एसपी ऑफिस के कई बार चक्कर लगा चुका था। मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचे वायु सेना जवान सत्येंद्र प्रसाद को पुलिस अफसरों ने विश्वास दिलाया है कि उनके मामले में जल्द ही एफआईआर की जाएगी और मामले की विवेचना करके दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

दरअसल महाराजपुरा स्थित वायुसेना में पदस्थ सत्येंद्र प्रसाद के साथ यह ठगी 11 जनवरी को हुई थी। उन्होंने अपने क्रेडिट प्वाइंट को क्रेक करने की कोशिश की थी लेकिन उनका क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर के लिए नंबर डायल किया लेकिन यह नंबर किसी साइबर ठग का था।

ठग ने वायु सेना कर्मी को एनीव्हेयर लिंक APP (Anywhere Link APP) डाउनलोड करने की सलाह दी। एनीव्हेयर लिंक को डाउनलोड करते ही वायुसेना कर्मचारी का क्रेडिट कार्ड ठग के ऑपरेट में आ गया और उसने कुछ ही समय में 1 लाख 11हजार रुपए कई किस्तों में निकाल लिए। मोबाइल पर जब वायु सेना कर्मचारी को मैसेज आए तब उन्हें इस ठगी का पता चला। उन्होंने अगले ही दिन एसपी ऑफिस आ कर मामले की शिकायत की थी और एफआईआर का निवेदन भी किया था लेकिन उन्हें जल्द ही FIR दर्ज करने का आश्वासन देकर टरका दिया गया था। मंगलवार को वायुसेना कर्मचारी सत्येंद्र प्रसाद एक बार फिर पुलिस अफसरों के सामने पेश हुए और अपनी परेशानी बताई। आखिरकार पुलिस अफसरों ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश जारी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.