Skip to main content

शिक्षा नीति के चलते 9 को सिरसा जाम...

 शिक्षा नीति पर सिरसा में 9 को 3 घंटे जाम: नौजवान


Dinesh soni

 भारत सभा और पेंडू मज़दूर यूनियन ने किया एलान
 सिरसा बंद को लेकर जानकारी देते संगठनों के नेता ।


 अध्यापकों के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव और स्कूल मर्ज करने के विरोध में नौजवान भारत सभा व पेंडू मज़दूर यूनियन की अगुवाई में सिरसा में 9 सितंबर को जिलाभर में 3 घंटे तक सड़कें जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। नौजवान भारत व पेंडू मज़दूर यूनियन के द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर ये ऐलान किया गया।


 नौजवान भारत सभा की ओर से कुलविंद्र रोड़ी ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत केन्द्र सरकार सार्वजनिक शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है और इसे देशभर में लागू करने के लिए उतावली है। वहीं केन्द्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते

 हुए हरियाणा सरकार उससे से आगे निकल गई है और नई शिक्षा नीति को लागू करने की शुरुआत कर चुकी है। जिसके तहत पिछले दिनों हरियाणा सरकार ट्रांसफर नीति के द्वारा बहुत सारे स्कूलों को अध्यापकों से वंचित कर चुकी है।


 सरकार सुनने को तैयार नहीं


 उन्होंने बताया कि जिलाभर में ज्यादातर स्कूलों में मुख्य विषयों के अध्यापकों के पद समाप्त कर दिए हैं। जिसके विरोध स्वरूप बहुत सारे गांवों में धरने प्रदर्शन हो चुके हैं और जारी भी हैं। बड़े स्तर पर धरने प्रदर्शनों के बावजूद भी हरियाणा सरकार के कान पर जूं नहीं सर्की। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों पद समाप्त करने से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेहनतकश आबादी के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जायेंगे।


 केन्द्र व हरियाणा सरकार की इन शिक्षा विरोधी नीतियों को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और डटकर विरोध करेंगे। इसी के चलते 9 सितंबर को जिलाभर में तीन घंटों के लिए गांवों कस्बों में सड़कें जाम की जाएंगी।


 शिक्षा विरोधी नीतियों का मुकाबला करेंगे


 पेंडु मज़दूर यूनियन की ओर से वकील रोड़ी ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का गांवों डटकर विरोध किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि सड़कें जाम करने के दौरान किसी भी तरह की आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। इस प्रदर्शन से पहले बड़े स्तर पर जिला भर के विभिन्न गांवों में जाकर नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया जाएगा और लोगों को सरकार की इन शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद किया जाएगा|




Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.