Skip to main content

बार-बार सेक्स से 89 वर्ष के पति ने कर दिया जीना हराम, 87 वर्ष की पत्नी ने हेल्पलाइन में फोन कर मांगी मदद

 Dsnews


बुजुर्ग महिला ने अपने 89 साल के हाइपरसेक्सुअल पति से छुटकारा पाने में मदद मांगी। आरोप है कि बुजुर्ग पति अपनी जीर्ण-क्षीर्ण पत्नी से बार-बार संबंध बनाने की मांग करता है लेकिन बीमार पत्नी उसकी यह इच्छा पूरी करने में असमर्थ है।

1.अभयम हेल्पलाइन में एक ऐसा केस आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया


2.हेल्पलाइन नंबर पर एक 87 साल की बुजुर्ग और बीमार महिला ने कॉल लगाई


3.बुजुर्ग महिला ने 89 साल के हाइपरसेक्सुअल पति से छुटकारा पाने में मदद मांगी


गुजरात की 181 अभयम हेल्पलाइन में एक ऐसा केस आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। महिलाओं की समस्याएं सुलझाने वाली इस हेल्पलाइन नंबर पर एक 87 साल की बुजुर्ग और बीमार महिला ने कॉल लगाई। बुजुर्ग महिला ने अपने 89 साल के हाइपरसेक्सुअल पति से छुटकारा पाने में मदद मांगी। आरोप है कि बुजुर्ग पति अपनी पत्नी से बार-बार संबंध बनाने की मांग करता है लेकिन बीमार पत्नी उसकी यह इच्छा पूरी करने में असमर्थ है।

अभयम हेल्पलाइन के अधिकारी ने बताया, 'दोनों के बीच कई सालों तक हेल्दी रिलेशनशिप रहा है लेकिन महिला एक साल पहले बीमार पड़ गई और बिस्तर से उठने में सक्षम नहीं है। वह मुश्किल से ही हिल सकती हैं और बेटे- बहू की मदद से चल पाती हैं।' अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी की स्थिति को भलीभांति जानता है फिर भी शारीरिक संबंध के लिए दवाब बनाता है।

इच्छा न पूरी होने पर पत्नी पर चिल्लाता है शख्स
पत्नी के इनकार करने पर रिटायर्ड इंजीनियर पति झगड़ा करता है और पत्नी और बेटे पर चिल्लाता है जिससे पड़ोसियों को भी बात पता चल जाती है। पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर परिवार ने अभयम से मदद मांगी।

अभयम के अधिकारी ने बताया, 'हमें दो दिन पहले कॉल आई जिसके बाद हम फौरन उनके घर पहुंचे और शख्स से मिले। हमने उनसे कहा कि आपकी छवि धूमिल हो रही है और आपकी पत्नी भी परेशान हैं।'
अभयम टीम ने काउंसलिंग की

अभयम टीम ने आरोपी पति की काउंसलिंग की और अपना ध्यान दूसरी चीजों पर डायवर्ट करने के साथ योगा और सीनियर क्लब जॉइन करने का आग्रह किया। अभयम अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से उन्हें और काउंसलिंग सेशन कराने और सेक्सॉलजिस्ट के पास ले जाने का सुझाव दिया।

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.