Skip to main content

मुन्सरी थाना क्षेत्र गोगामेडी जिला हनुमानगढ में हुई डकैती का 48 घण्टो मे पर्दाफाश



हथियारो के बल पर डकेती करने वाले चार अभियुक्त गिरफतार व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त
> जिला विशेष टीम सैक्टर नोहर व साईबर सैल हनुमानगढ का अहम योगदान

घटना का विवरण:- दिनाक 01.09.2022 को जगदीश पुत्र उदमीराम जाति जाट निवासी मुन्सरी पीएस गोगामेडी ने पुलिस थाना गोगामेडी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की हम 5 सदस्य जगदीश, देवीलाल, लीलुराम, वकिल व रामसिंह की करीब 250 मेड बकरीया जो मुन्सरी की रोही में जालसर जोहडी मे बैठा रखी थी 31.082022 की रात्री को जगदीश, देवीलाल, लीलुराम तीन जने रेवड़ में थे वक्त करीब 12.00 बजे के आस पास 8-10 एक सफेद रंग की गाड़ी लेकर आये आते ही एक व्यक्ति ने देवीलाल के सिर मे कुल्हाड़ी की चोट मारी व लीलुराम के भी सिर में चोट मारी, तथा वहा से करीब 2 किला दुर ले जाकर तीनो को रस्सी के बांध कर हमारे साथ मारपीट की व जेबो से 17 हजार रूपये निकाल लिये उसके बाद दो पीकअप गाडी आयी उक्त लोग इन पिकअप गाडीयो मे हमारी करीब 150 भेड बकरीया डालकर ले गये बगैरा वगैरा पर प्रकरण संख्या 222 / 2022 धारा 342, 323, 395 भादस मे दर्ज किया गया


घटना सनसनीखेज होने के कारण विभिन्न राजनैतिक संगठनो द्वारा घटना का खुलासा नहीं होने पर


धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी घटना के संबध मे विभिन्न राजनैतिक संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन होने से मामले की गम्भीरता के मध्यनजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अलग अलग टीमो का गठन का उक्त वारदात में शामिल अपराधियो की धरपक्कड़ व आसूचना संकलन करने की हिदायत की गई थी। इसी के क्रम में श्री प्रवीण कुमार हैडकानि 14 डीएसटी टीम इंचार्ज नोहर ने अपने मुखबीरी तंत्र से आसूचना संकलन कर उच्चाधिकारीगण को मुलजिमान के हुलिया व उनकी मौजूदगी व वारदता में प्रयुक्त वाहन के बारे मे बताया, जिस पर के सम्पूर्ण घटना कम को ट्रैस आउट करने के लिये श्री प्रवीण कुमार हैडकानि की आसूचना के आधार पर घटना स्थल से निकलने वाले रास्ते व सड़क आम पर सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर का अवलोकन किया तो सीसीटीवी फुटेज में अपराध में प्रयुक्त वाहन के नम्बरों के बारे मे जानकारी मिली य हैडकानि द्वारा बताये गये संदिग्ध व्यक्ति के मोबाईल नम्बर हैडकानि द्वारा उपलब्ध करवाने पर सीडीआर प्राप्तकर अवलोकन किया तो हैडकानि द्वारा बताये गये संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी घटना स्थल पर मिली व उसके सम्पुर्ण रूट चार्ट का खुलासा सीडीआर से कर श्री राकेश गोदारा उ०नि० मय मुलाजमान व श्री प्रवीण हैडकानि तथा पुलिस थाना गोगामेडी से गठित टीम को हमरा लेकर रवाना होकर श्री प्रवीण कुमार हैडकानि की आसूचना के आधार पर मुख्य मुलजिम राजु पुत्र श्री मुन्ना खाँ जाति कुरैशी निवासी रसुलपुर घोलडी पुलिस थाना जानी जिला मेरठ के घर के सामने पहुँचे तो पूर्व मे प्रवीण हैडकानि द्वारा बताये गये हुलिया का व्यक्ति खडा मिला। उक्त संदिग्ध व्यक्ति को उ०नि० मय साथी मुलाजमान ने काबू करना चाहा तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की भनक पाकर मौका से तंग गलियो मे फरार हो गया, जिसका पीछा श्री प्रवीण हैडकानि व श्री योगेश कुमार कानि द्वारा किया जाकर संदिग्ध व्यक्ति को गाँव से बाहर एक खेत में काबू किया किया जाकर हमरा लेकर रवाना होकर गाँव के बाहर पहुँचे तो श्री प्रवीण हैडकान को जरिये मुखबीर खास इंतिला मिली की घटना में प्रयुक्त वाहन न० युपी 15 ईटी 7594 पीकअप, जिसमे घटना में शामिल 3 अन्य व्यक्ति जो अभी अभी वाहन पीकअप को लेकर मेरठ की तरफ जा रहे है जिस पर उक्त संदिग्धों का पीछा किया जाकर मेरठ पहुँचे तो मुताबिक मुखबीर इंतिला के पीकअप वाहन मेरठ से बागपत जाने वाली सड़क आम पर जाती हुयी मिली, जिस पर पीकअप का पीछा किया जाकर पीकअप को चाहन को आगे लगाकर रुकवाया गया तो वाहन पीकअप में सवार तीनो जवान उम्र के लडके पीकअप वाहन को छोड़कर भागने लगे, जिस पर संदिग्ध व्यक्तियो का पीछा किया गया तो तीनो व्यक्तियों ने सडक आम से पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये, जिस पर पुलिस टीम की ईमदाद से शक्सो को घेरा देकर बमुश्किल का किया गया। इस दरिम्यान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में पुलिस टीम मे उपस्थित प्रवीण हैडकानि 14, राजपाल कानि 686, कुलदीप कुमार कानि 1134 व योगेश कुमार कानि 238 के पत्थरो से चोटे आई। तीनो शक्सो को काबुकर नाम पता पूछा तो तीनो ने अपने नाम पते भूरा उर्फ साहिल पुत्र श्री निशात जाति कुरैशी उम्र 19 साल निवासी ककरखेडा जिला मेरठ 2 महबुब उर्फ आलम पुत्र श्री अयूब जाति कुरैशी उम्र 28 साल निवासी रसुलपुर धोलडी जिला मेरठ 3 भोलु पुत्र श्री यासीन जाति बड़ी लुहार उम्र 25 साल निवासी शिवाल पुलिस थाना जानी जिला मेरठ होना बताया। उक्त गंभीर प्रकरण में अपराध शरीक व्यक्तियो की पहचान करवाने व उक्त मुलजिमान की दस्तयाबी करवाने में श्री प्रवीण हैडकानि द्वारा दी गई आसूचना का विशेष महत्व रहा है व हैडकानि की आसूचना के आधार पर ही वारदात का खुलासा किया जाकर मुलजिमान को त्वरित दस्तयाब किया गया। मुलजिमान की दस्तयाबी तथा उनके फरार होने की संभावना के दरिम्यान भी हैडकानि द्वारा उपलब्ध करवाई गई आसूचना के आधार पर ही मुलजिमान को मौका से फरार होने का समय नही मिला व सही आसूचना के आधार पर कम समय में ही उक्त


मुलजिमान व वाहन की दस्तयाबी संभव हो सकी। उक्त मुलजिमान की दस्तयाबी के दौरान ग्रामीणों द्वारा तथा आरोपीगण द्वारा काफी विरोध करने व पत्थर बाजी करने के उपरान्त भी श्री प्रवीण हैडकानि ने अपनी जान की परवाह किये बगैर साहस व बहादुरी का परिचय देते हुये मौका पर ग्रामीणो के समक्ष संयम रखते हुये संदिग्ध व्यक्तियो की दस्तयाबी व वारदात का खुलासा करवाने में अहम भूमिका रही। थानाधिकारी गोगामेडी मेला डयूटी में व्यस्त होने के कारण प्रकरण का अनुसधान श्री राकेश गोदारा उनि पुलिस थाना


 भादरा के सुपुर्द किया गया दस्तयाब शुदा मुलजिमानो के विरूद्ध जुर्म प्रमाणीत पाये जाने पर बाद पूछताछ कर गिरफतार कर अनुसधान जारी है प्रकरण में माल मशरूका 20 भेड़ बकरीया व घटना में प्रयुक्त पीकअप न० यू पी 15 ई टी 7594 बरामद की गयी है मुलजिमानो से और भी कई वारदात खुलासा होने की सम्भावना है अनुसधान जारी है। पुलिस टीम भादरा :- श्री राकेश कुमार गोदारा उनि श्री सुभाष कानि 842. श्री योगेश कानि 238, श्री राजेश


 हैडकानि 2016 पुलिस थाना भादरा पुलिस टीम गोगामेडी :- श्री रणवीरसिह सउनि श्री गजानन्द हैडकानि 180 श्री कुलदीप कानि 1138 श्री विजय कुमार कानि 817 पुलिस थाना गोगामेडी


 जिला विशेष टीम सैक्टर नोहर:- श्री प्रवीण कुमार हैडकानि 14 मय श्री राजपाल कानि 636. श्री रोशनलाल कानि 783 श्री मनीष कुमार कानि 1320 श्री विकास कानि 1161, श्री भजनलाल कानि 1210, श्री अमित कानि चालक 1318, श्री जोराराम कानि 885, श्री सुभाष चन्द कानि 711 जिला विशेष टीम सैक्टर नोहर, जिला हनुमानगढ़। विशेष योगदान :- श्री प्रवीण कुमार हैडकानि 14 जिला विशेष टीम सैक्टर नोहर व साईबर सैल जिला


 हनुमानगढ़ नाम पता मुलजिमान :


 1. भूरा उर्फ साहिल पुत्र श्री निशात जाति कुरैशी उम्र 19 साल निवासी कंकरखेडा जिला मेरठ


 2. महबुब उर्फ आलम पुत्र श्री अयूब जाति कुरैशी उम्र 28 साल निवासी रसुलपुर धोलडी जिला मेरठ 3. मोलु पुत्र श्री यासीन जाति बडी लुहार उम्र 25 साल निवासी शिवाल पुलिस थाना जानी जिला मेरठ 4. राजु पुत्र श्री मुन्ना खाँ जाति कुरैशी निवासी रसुलपुर घोलडी पुलिस थाना जानी जिला मेरठ


 एसडी (रणवीरसिह पु०नि०) थानाधिकारी पुलिस थाना भादरा

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.