Skip to main content

नाबालिग लड़की को महिला ने कमरे में किया बंद, फिर 3 युवकों से करवाया गैंगरेप, दुष्कर्म के दौरान बनाया अश्लील Video

Dsnews



अलीगढ़:उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी. अपराध में सहयोगी एक महिला, जो पीड़िता की पड़ोसी है, को भी गिरफ्तार किया गया. मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने मामले में हरदुआगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी, जिसने इस कृत्य को फिल्माया भी था, ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत की तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा!


डीएसपी विशाल कुमार ने कहा, "पीड़ित परिवार से प्राप्त शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी), 342 (गलत कारावास), 120 बी (आपराधिक साजिश) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी को रविवार दोपहर आरोपी महिला ने उसके घर में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपराध का फिल्मांकन भी किया और शाम को उसे घर जाने दिया|


पीड़िता की मां ने कहा, "हमने शिकायत दर्ज करने के लिए रविवार को पास की पुलिस चौकी से संपर्क किया था, लेकिन वहां के पुलिसकर्मियों ने हम पर आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बनाया. हालांकि, जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया , तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की." अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है..



Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.