Skip to main content

12 साल के बच्चे के साथ निर्भया जैसी वारदातः दिल्ली में 4 लोगों ने रेप किया, लाठी-डंडों से पीटा;

मरा समझकर सड़क पर फेंक गए



 दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।

 स्वाति मालीवाल, प्रेसिडेंट, दिल्ली महिला आयोग




 दिल्ली में निर्भया जैसी दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने पहले कुकर्म किया, फिर लाठी-डंडों से पीटने के बाद मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत बेहद खराब है। मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 अभी भी फरार हैं।


 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 सितंबर की यह वारदात सीलमपुर इलाके की है। 22 सितंबर को बच्चे के माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। दिल्ली महिला आयोग की प्रेसिडेंट

स्वाति मालीवाल ने रविवार को मामले का खुलासा किया है।


 12 साल के पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने इस घटना का संज्ञान लिया है। DCW की प्रेसिडेंट स्वाति मालीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा- दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। स्वाति के मुताबिक इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हों और बच्चे को न्याय मिले। स्वाति मालीवाल ने इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है और 28 सितंबर तक मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।



मामला सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया और 28 सितंबर तक जवाब देने को कहा।



आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा रही पुलिस मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही तीनों गिरफ्तार होंगे। इसके अलावा चारों आरोपियों के बीच क्या संबंध थे, इसको लेकर पुलिस सबूत जुटाने में भी लगी है। पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि पीड़ित बच्चे के साथ आरोपियों के क्या

रिश्ते थे। आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज भी देखे जा रहे हैं।





Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...