Skip to main content

अजीबोगरीब:1 हजार का खाना खाकर शख्स ने वेटर को दी 2 लाख की टिप, तीन महीने बाद बोला- पैसे वापस लौटाओ

 



अमेरिका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इस शख्स ने हजार रुपये का खाना खाने के बाद दो लाख रुपये टिप में दिए. तीन महीने बाद कस्टमर टिप के पैसे वापस मांगने लगा. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

अगर आप रेस्टोरेंट (Restaurant) में अक्सर खाना खाने जाते हैं तो आपने कभी ना कभी वेटर को टिप जरूर दी होगी या फिर किसी को टिप देते जरूर देखा होगा. अमूमन ऐसा लोग 50-100 रुपये टिप में दे देते हैं. बहुत हुआ तो 200-300 रुपये, लेकिन क्या आपने ऐसा सुना है कि किसी ने एक हजार रुपये का खाना खाया हो और टिप में दिए हों 2 लाख रुपये. हमें मालूम है कि आप हमारी इस बात से काफी हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह सच है. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

अमेरिका से सामने आया अजीबोगरीब मामला



दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिका (America) से सामने आया है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंसिल्वेनिया में अल्फ्रेडो कैफे नाम का एक रेस्टोरेंट है. यहां मैरियाना लैंबर्ट नाम की महिला वेटर काम करती है. एक शख्स ने करीब हजार रुपये का खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट को दो लाख से ज्यादा की टिप दे दी. बताया गया कि कस्टमर ने 'टिप्स फॉर जीसस' मुहीम से प्रेरित होकर ऐसा किया था, लेकिन लगभग तीन महीने बाद ही कस्टमर ने रेस्टोरेंट को तगड़ा झटका दे दिया.


टिप के पैसे वापस मांगे


अब तक आप ये तो समझ गए होंगे कि कस्टमर ने एक हजार रुपये के खाने पर दो लाख रुपये की टिप क्यों दी. अब आपको ये भी बताएंगे कि इस शख्स ने रेस्टोरेंट से अपने पैसे तीन महीने बाद वापस भी मांग लिए. एरिक नाम के कस्टमर ने रेस्टोरेंट को लेटर भेजा और टिप के पैसे वापस लौटाने को कहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कस्टमर ने क्रेडिट कार्ड के चार्ज और बैक नियमों का हवाला देकर पैसे वापस लेने का क्लेम दाखिल किया.


रेस्टोरेंट पहुंचा कोर्ट


रेस्टोरेंट ने कस्टमर से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायद नहीं हुआ. एरिख पैसे वापल लेने की बात पर अड़ गया. अब रेस्टोरेंट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रेस्टोरेंट के मैनेजर जैकी जैकबसन का कहना है, "कस्टमर की हरकत से काफी निराश हूं. मुझे लगा कोई वाकई में अच्छा काम कर रहा है, लेकिन इस घटना ने हमारा भरोसा चकनाचूर कर दिया है."


 Translate........

Strange: After eating 1000's of food, the person gave a tip of 2 lakhs to the waiter, after three months said - return the money


A strange case has come to light from America. After eating food worth thousand rupees, this person gave two lakh rupees in tip. After three months the customer started asking for the tip money back. Read full news in detail.


 If you often go to eat food in the restaurant, then you must have given a tip to the waiter at some point or you must have seen someone giving a tip. Usually such people give 50-100 rupees in tip. If it is enough, then 200-300 rupees, but have you heard that someone has eaten food worth one thousand rupees and given 2 lakh rupees in the tip. We know you must be surprised by this, but it is true. Let us tell you the whole matter in detail.


 Strange case surfaced from America




 Actually, this whole matter has come out from America. According to the Mirror report, there is a restaurant named Alfredo Cafe in Pennsylvania. A female waiter named Marianna Lambert works here. A person gave a tip of more than two lakhs to the restaurant after eating food worth about Rs. It was told that the customer had done this inspired by the 'Tips for Jesus' campaign, but after about three months, the customer gave a big blow to the restaurant.



 ask for tip money back



 By now you must have understood that why the customer gave a tip of two lakh rupees on the food of one thousand rupees. Now we will also tell you that this person even asked for his money back from the restaurant after three months. A customer named Eric sent a letter to the restaurant asking him to return the tip money. According to media reports, the customer filed a claim for refund citing credit card charge and back rules.



 restaurant reached court



 The restaurant tried to contact the customer, but to no avail. Erich was adamant on taking back the money. Now the restaurant has knocked on the door of the court. The restaurant's manager, Jackie Jacobson, says, "Very disappointed with the customer's actions. I thought someone was doing a really good job, but this incident has shattered our trust."

Comments

Popular posts from this blog

बिहारः शादी की पहली रात खुल गई दुल्हन की पोल, सीधे डाक्टर के पास लेकर पहुंच गया पति

बिहार में शादी की पहली ही रात दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई। राजी-खुशी विवाह करने वाला लड़का अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। सीधे उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया। मामला राज्य के सारण जिले का है । सारण जिले के डेरनी की सुनीता कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 26 22 को मकेर निवासी संजीत कुमार (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन ही 7sep को संजीत ने सुनीता को किन्नर बताकर उसे मायके पहुंचाकर दूसरा विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर सुनीता के स्वजन मकेर पहुंचे तो संजीत के स्वजनों ने बताया कि सुनीता किन्नर है। वह अपने बेटे की शादी किन्नर से नहीं कर सकते हैं। आप लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। सुहागरात के दिन जानकारी होने पर हमलोगों ने मुजफ्फरपुर में सुनीता की जांच भी कराई है। इसके बाद हो हंगामा के बाद मामले में दोनों तरफ से पंचायती हुई। जब पंचायत से मामले का समाधान नहीं हुआ तो सुनीता ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक मधुबाला ने इस मामले में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए तीन सितंबर को हाजिर होने को कहा था। पति हेल्प लाइन में हाजिर हुए। करके किन्नर से ...

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया

आज रावतसर की घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया  एक तरफ़ समाज के नाम पर वोट की राजनीति करने वाले नेता थे ओर दूसरी तरफ़ उसी समाज की एक बेटी की लाश जो तीन दिनो से मोर्चरि में पोस्टमार्डम के इंतजार में थी और ऊपर से तेजा दशमी के पावन पर्व जो की समाज के अग्रणी नेता 🅓🅙  पर डांस करके समाज को तेजाजी के पदचिन्हो पर चलने की सलाह देते हुए उस लाश के करीब से गुजर गये जैसे वहा  कुछ हुआ ही नहीं आज एक बात समझ में आई जो भी समाज के ठेकेदार बने घूमते है वो ही समाज के सबसे बड़े दुश्मन है अगर एक बार हम मान लेते है की उस बेटी ने आत्महत्या की है पर उसकी वजह भी तो यही समाज है जिसने उसे इतना मजबूर किया की उसे मरना पड़ा और कोई रास्ता नहीं बचा आज एक बेटी की मोत ने समाज का असली चेहरा दिखा दिया  आज एक सशक्त समाज की मरी हुई स्वेदना देखने को मिली जो आने वाले समय में समाज को गहरे घाव देती रहेगी 🥲🥲 बहन हम शर्मिंदा है  तेरे कातिल समाज के ठेकेदार है  भगवान बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे 🙏🙏🙏

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...