Skip to main content

राजस्थान में बारिश से तबाही, हेलिकॉप्टर से VIDEO: 3 साल बाद इतनी भारी बरसात, 6 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा

 



राजस्थान में बारिश से तबाही, हेलिकॉप्टर से VIDEO: 3 साल बाद इतनी भारी बरसात, 6 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा


कोटा / जयपुर  





| हर तरफ पानी ही पानी




शेयर


36 साल पहले... कोटा को सबसे बड़ी बाढ़ का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 और अब तीन साल बाद भारी बारिश ने शहरवासियों को फिर से 1986 वाली त्रासदी याद दिला दी है। पिछले दो से तीन दिनों में बरसात ऐसी तबाही लेकर आई कि 6 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।


चंबल नदी पहली बार इस तरह उफनी है। अपना किनारा छोड़कर उसका पानी शहर में घुस आया। बेघर हुए लोगों का रेस्क्य कर शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया। पहली बार कोटा









संभाग में बारिश की तबाही का हेलिकॉप्टर से वीडियो भी आया है।


10 से ज्यादा कस्बों में पानी पानी ही नजर आ रहा है। कापरेन, अंता, सीसवाली, बारां, अकलेरा, अटरु, छबड़ा, रायपुर, पाटन, झालावाड़ सहित कई गांव पानी में डूबे दिखे। यहां कालीसिंध और पार्वती नदियों की बाढ़ ने और संकट खड़ा कर दिया है।



राजस्थान में इस बार टूटा बारिश का रिकॉर्ड प्रदेश में इस बार बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। आमतौर पर 24 अगस्त तक राजस्थान में राजस्थान में 428.65 एमएम


बारिश होती है लेकिन अब तक 582.74 एमएम बारिश हो


चुकी है। राज्यभर में अब तक 154 एमएम बारिश ज्यादा


हुई है।


प्रदेश के राज्य के 716 छोटे-बड़े बांधों में करीब अस्सी फीसदी पानी आ चुका है। इनमें कुछ ऐसे भी है, जिसमें सौ फीसदी या फिर नब्बे फीसदी से ज्यादा पानी है।








कोटा की अनंतपुरा बस्ती में इतना पानी भरा की लोग जान बचाने के लिए निकल भी नहीं पाए। यहां से महिलाओं को ट्यूब में बैठाकर निकाला गया। बच्चों को कंधे पर बिठाकर बचाया गया।


आज भी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी है। इधर, सरकार ने सभी कलेक्टर्स से रिपोर्ट मांगी है कि किस क्षेत्र में कितने लोग बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में राहत के लिए कलेक्टर्स को अधिकार दिए गए हैं। आपदा राहत के लिए पहले से जारी बजट का कलेक्टर अपने स्तर पर उपयोग कर सकेंगे।



बारिश रुकी तो लोग घरों में सो गए, रात में बाढ़ का पानी घरों में घुसा


कोटा में बारिश रविवार दिन में शुरू हुई थी। जो 2 घंटे बरस कर बंद हो गई। लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ये पता नहीं था कि आफत आने वाली है।



लोग घरों में सो गए। रात में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पानी बढ़ने लगा। घरों में घुस गया। कोटा, बारां, झालावाड़ के निचले इलाके इसकी चपेट में आते गए। देखते ही देखते चारों तरफ पानी भरने लगा। लोग घरों से बाहर निकलने लगे। परिवार और सामान को बचाने की जुगत में लग गए। कोटा के 12 से ज्यादा इलाके पानी में डूब चुके हैं।


Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.