रेवाड़ी में देसी कट्टे समेत एक गिरफ्तार: पुलिस लियो चौक से पकड़ा; वारदात करने वाला था; आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज रेवाड़ी 28 मिनट पहले
Dinesh soni
रेवाड़ी में देसी कट्टे समेत एक गिरफ्तार: पुलिस ने लियो चौक से पकड़ा; वारदात करने वाला था;
आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज रेवाड़ी 23 मिनट पहले
< शेयर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने शहर के लियो चौक से एक शख्स को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। सिटी थाना के अधीन आने वाली जगन गेट चौकी में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आज शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मिली जनाकारी के अनुसार, जगन गेट चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सरस्वती विहार में रहने वाले तीन के पारा देशी करता है। तल कल ने लिगो चौक ए
नवीन के पास देसी कट्टा है । वह कुछ देर में लियो चौक पर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही जगन गेट चौकी पुलिस ने लियो चौक पर जाल बिछाया। कुछ देर बाद नवीन लियो चौक पर पहुंच गया।
गुप्त सूचना देने वाले का इशारा मिलते ही पुलिस ने नवीन को पकड़ लिया। पुलिस ने नवीन की तलाशी ली तो उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर नवीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह देसी कट्टा कहां से लेकर आया।
बता दें कि रेवाड़ी व आसपास के एरिया में UP व हरियाणा hi से बड़ी मात्रा में हथियार पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले नारनौल पुलिस एक गिरोह को पकड़ चुकी है। नारनौल पुलिस ने नेटवर्क को ध्वस्त करके 70 से ज्यादा हथियार और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महज 4 से 5 हजार रुपए की कीमत पर यह गिरोह हथियार सप्लाई करता था।
लाइक
कमेंट
सेव
शेयर

Comments
Post a Comment