Skip to main content

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Dinesh soni



 गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या





नारनौल अटेली में एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी सहित एक अन्य प्रवासी मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी मध्य प्रदेश से आकर यहां नारनौल में परिवार सहित रहता था और मजदूरी का काम करता था। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आरोपी आग बबूला हो गया और दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी कनीना रणवीर सिंह और एसएचओ संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को अटेली से गिरफ्तार कर लिया है।





बताया गया है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के 4-5 परिवार अटेली की रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। ये परिवार यहां पर मजदूरी का काम करते हैं। इन परिवारों में अखिलेश अपनी पत्नी सुनीता (30) के साथ रह रहा था। अखिलेश व सुनीता के कोई भी संतान नहीं है। इसी कॉलोनी में मध्य प्रदेश का गोविंद ( 32 ) भी किराए की मकान पर रहता था। गोविंद के दो बच्चे बताए जा रहे हैं।


गुरुवार को सुबह अखिलेश किसी काम से गया हुआ था। दोपहर को वह वापस अपने कमरे पर आया तो उसने देखा कि सुनीता और गोविंद एक साथ उसके कमरे में सो रहे थे। इस पर उसने वहां पर रखी कुल्हाड़ी उठा ली और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।





सत्य-र


इससे करीब सुनीता और गोविंद बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग वहां पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने आरोपी अखिलेश को पकड़ लिया। घटना के बाद डीएसपी व एसपी ने भी रेलवे कॉलोनी का दौरा किया। अटेली में हुए इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।









Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.