खुदकुशी का मामला: हंजीरा में राजस्थान के रामपुरा के युवक की जहर खाने से मौत
Dinesh soni
गांव हंजीरा में एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। उक्त युवक राजस्थान के रामपुरा का रहने वाला है। आज शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल में किया गया। जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी विजय कुमार गांव हंजीरा में आया हुआ था। यहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतक का रिश्ता टूट गया था। इसके बाद परेशान चल रहा था।
इस मामले में जांच अधिकारी सत्य नारायण ने बताया कि गांव हंजीरा में 22 वर्षीय विजय कुमार ने जहर पी लिया है, ऐसी सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लाइक
शेयर

Comments
Post a Comment