Skip to main content

भारत में ऑनलाइन घर बैठे पैसे कैसे कमाएं?




कैसे कमाएं?

कोरोना महामारी के कारण घर से काम करने पर विवश होने से पहले भी ‘रिमोट वर्क’ की प्रवित्ति अनेक वर्षों से तेज़ी पकड़ रही थी। फोर्ब्स की 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वर्कफोर्स का आधा हिस्सा कुछ ही वर्षों में रिमोट वर्क करने लगेगा। यूरोप में भी पिछले दशक के मुकाबले अब अधिक लोग घर बैठे पैसे कमाते हैं। भारत, जो सूचना एवं प्रौद्यागिकी क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति है, वहां भी स्थिति सामान है।


कंपनी के मालिक भी धीरे धीरे यह समझ रहे हैं की उनके कर्मचारी घर से भी उतनी ही उत्पादकता से काम कर सकते हैं जितना कि वे कार्यालय से करते थे। न सिर्फ भारतीय कम्पनियाँ, बल्कि रिमोट वर्क ने भारतीयों के लिए पूरी दुनिया के दरवाज़े खोल दिए है। इससे न केवल भारतीय कर्मचारियों का लाभ होता है, बल्कि विश्व की बड़ी कंपनियों को भारत के प्रतिभावान लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक भारतीय अब रिमोट वर्क की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।


घर से काम करने के फायदे

घर से काम करने के अनेक लाभ हैं:


बेहतर कार्य-जीवन संतुलन

रिमोट वर्क के सबसे बड़े लाभों में से एक है बेहतर कार्य-जीवन संतुलन। यह आपको अपने जीवन पर पूर्ण नियंत्रण रखने देता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना या घर के काम पूरे करना, अब आपका ऑफिस कार्य इन सबके बीच नहीं आएगा।


समय की बचत

घर से कार्यालय आने जाने में हर भारतीय लगभग 2 घंटा समय व्यतीत करता है, जबकि बाकी दुनिया के लोग सिर्फ एक घंटा लगाते हैं। रिमोट वर्क की सहायता से, आप अपने दिन के दो महत्वपूर्ण घंटे बचा सकते हैं, जिसे आप व्यायाम या अन्य दिनचर्या पर लगा सकते हैं, और अपने मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं।


घर की स्वतंत्रता

आमतौर पर, कार्यालय के समीप घर लेना अधिक महंगा पड़ता है क्यूंकि सारे प्रमुख कार्यस्थल और शहर की सुविधाएं उसी छेत्र में होती हैं। हालाँकि, रिमोट वर्क में आपको ऑफिस जाने की चिंता नहीं करनी होती है, इसलिए आप अपने पसंद का घर ले सकते – वो भी अपनी पसंद के स्थान पर और कम दाम पर!


पैसों की बचत

घर से कार्यालय आने जाने में न केवल समय लगता है, बल्कि पेट्रोल, पार्किंग, इत्यादि पर पैसे भी खर्च होते है। साथ ही, कार्यालय में लंच ऑर्डर करना, अच्छा सूट खरीदना भी एक अतिरिक्त व्यय है जो एक वर्ष में एक बड़ी राशि बन जाती है। रिमोट वर्क इन सभी व्यय से आपको बचाता है।


पर्यावरण संरक्षण

एक कार्यालय चलाने में बिजली, लाइट, पंखा, एयर कंडीशनर, और लिफ्ट जैसी अनेक सुविधाओं के उपयोग से वातावरण में ग्रीन हाउस गैस बढ़ जाती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है। घर से काम करने पर, यह काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है, जो पर्यावरण के लिए अच्छा है।


उत्पादकता में वृद्धि

रिमोट वर्क की सबसे बड़ी आलोचना यह थी की लोग घर से काम पर ध्यान देने में सफल नहीं हो पाएंगे। हालाँकि, कोरोना महामारी के चलते न केवल करोड़ों लोगों ने घर से काम किया, बल्कि काफी अच्छे और उत्पादकता में वृद्धि के साथ किया! और यही बात ‘फ्लेक्सजॉब’ के 2020 के सर्वे से भी सिद्ध हुआ, जिसमें पाया गया कि पचास प्रतिशत से अधिक लोग घर से अधिक उत्पादकता के साथ काम कर पाते हैं।



दूरस्थ कार्य खोजने के लिए प्लेटफ़ॉर्म

यदि आप घर के काम करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो निचे दिए गए प्लेटफार्म आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।


अपवर्क (Upwork)

अपवर्क (Upwork) एक फ्रीलान्स प्लेटफार्म है जहाँ आप कंटेंट लेखन, सम्पादन, अनुवाद, या वेबसाइट बनाने जैसे तमाम कार्य पूरे करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। अपवर्क (Upwork) हर भुगतान पर आपसे 20% शुल्क लेता है, जो थोड़ा अधिक है। हालांकि, अपवर्क (Upwork) फिर भी दुनिया के चुनिंदा फ्रीलान्स प्लेटफॉर्म में से एक है जहाँ आप आराम से अपने कौशल का उपयोग करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।


आय – 750-2100 रु प्रति घंटा


पक्ष – अन्य सामान प्लेटफार्म की तुलना में बेहतर आय।


विपक्ष – उच्च अपवर्क शुल्क (500 डॉलर तक के काम पर 20 प्रतिशत शुल्क)।


फ़ाईवर (fiverr)

फ़ाईवर (fiverr) एक अपवर्क (Upwork) के सामान ही फ्रीलान्स प्लेटफार्म है जहाँ आप विभिन्न कौशल आधारित काम पूर्ण करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। हालाँकि, उपवर्क (Upwork) के विपरीत, फ़ाईवर (fiverr) पर क्लाइंट द्वारा पोस्ट किये गए प्रोजेक्ट पर आवेदन करने की जगह आपको अपने कौशल का प्रचार स्वयं करना होता है, और क्लाइंट आपकी सेवाएं खरीदते है। हालाँकि फ़ाईवर (fiverr) काफी लोकप्रिय है, इस वेबसाइट पर काफी छोटी राशि वाले प्रोजेक्ट होते है, जिसके कमाई पर असर पड़ता है।


आय – 350-2100 रु प्रति प्रोजेक्ट


पक्ष – नियमित काम के पर्याप्त अवसर।


विपक्ष – कम मूल्य वाले प्रोजेक्ट।


मीशो (Meesho)

मीशो (Meesho) एक ऑनलाइन भारतीय खरीदारी प्लेटफार्म है जहाँ आप अनेक वस्तुएं बेच कर पैसे कमा सकते हैं। मीशो (Meesho) के बारे में अच्छी बात यह है की यहाँ आपसे कोई भी कमीशन या निर्धारित शुल्क नहीं लिया जाता है, जिससे पूरी आमदनी सीधे आपके बैंक खाते में आती है। आप आदमी, औरत, या बच्चों के कपड़ों से लेकर किचन के सामान और गहना, सब कुछ बेच सकते हैं।


आय – 12,000-20,000 रु प्रति माह


पक्ष – 0 प्रतिशत कमीशन।


विपक्ष – ग्राहक द्वारा सामान लौटाने पर पेनाल्टी।


एप्पेन (Appen)

 एप्पेन (Appen) एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आप छोटे सर्वे से लेकर महीनों चलने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपको बस एक फॉर्म भरना है और यदि आपका कौशल किसी प्रोजेक्ट से मेल खाता है तो कंपनी आपको एक ईमेल से सूचित करती है। एप्पेन (Appen) पर अनुवाद, प्रतिलेखन, डेटा संग्रहण, सर्वे, और सम्पादन जैसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जिनके लिए आपको चुना जा सकता है।


आय – 350-1200 रु प्रति घंटा


पक्ष – उच्च कौशल आधारित काम।


विपक्ष – काम करने के सीमित अवसर।


यूजरफील (Userfeel)

यूजरफील (Userfeel) एक अनोखा प्लेटफार्म है जहाँ आपको सर्वे या अनुवाद प्रोजेक्ट्स की बजाय दी गयी वेबसाइट प्रयोज्य परीक्षण (usability test) करना है। आपको वेबसाइट ब्राउज करते हुए यह बताते चलना है की वेबसाइट की अनेक हिस्से अच्छे से काम कर रहे हैं या नहीं। उदाहरण के लिए, आपको किसी वेबसाइट की चेक आउट प्रक्रिया का परीक्षण करने को कहा जा सकता है, जहाँ आप चेकआउट करके देखते है कि वह कितना यूजर फ्रेंडली है।


आय – 750 रु प्रति टास्क


पक्ष – रोचक काम।


विपक्ष – काम करने के सीमित अवसर।

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.